मुंबई (पीटीआई)। शेयर बाजार गुरुवार को पांच दिनों से चली आ रही गिरावट थम गयी। बेंचमार्क सेंसेक्स अपने पुराने रंग में लौट आया। बैंकिंग, एनर्जी और फाइनेंशियल शेयरों में fag-end value लिवाली पर 78 अंक ऊपर बंद हुआ।
यूरोपीय बाजार में पॉजिटिव स्‍टार्ट से भी इंवेस्‍टर्स के सेंटीमेंट सुधरे। अमेरिका में क्रेडिट सुइस संकट और बैंक डूबने के बीच ग्‍लोबल बैंकिंग सिस्‍टम की सेहत पर बादल मंडरा रहे हैं।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स पांच दिन से जारी गिरावट को रोकते हुए 78.94 अंक या 0.14 प्रतिशत चढ़कर 57,634.84 अंक पर बंद हुआ। सेशन के दौरान इसने 57,887.46 के ऊपरी और 57,158.69 के निचले स्तर को छुआ।
निफ्टी 13.45 अंक या 0.08 प्रतिशत बढ़कर 16,985.60 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 32 के शेयर हरे निशान में बंद हुए।

मेजर गेनर, मेजर लूजर

सेंसेक्स पैक में नेस्ले इंडिया सबसे अधिक 2.54 प्रतिशत बढ़ी, इसके बाद एशियन पेंट्स, एचयूएल, टाइटन, सन फार्मा, एसबीआई, पावरग्रिड और बजाज फिनसर्व। दूसरी ओर, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, इंफोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक और रिलायंस में 3.31 प्रतिशत तक की गिरावट आई।

एशियाई बाजारों में भारी गिरावट

एशियाई बाजारों में शंघाई, टोक्यो, हांगकांग और सियोल भारी गिरावट के साथ बंद हुए। क्रेडिट सुइस ने कहा है कि वह स्विस सेंट्रल बैंक से धन उधार लेगा और बढ़ते संकट को कम करने में मदद करने के लिए लगभग 3 बिलियन डालर का कर्ज वापस खरीदेगा।

रुपये में गिरावट

वॉल स्ट्रीट के प्रमुख इंडेक्‍स रात भर के कारोबार में मिले-जुले नोट पर बंद हुए। इस बीच, गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 82.78 पर बंद हुआ।

कच्‍चे तेल में तेजी

अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 74.25 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, फॉरेन पोर्टफोलियो इंवेस्‍टर्स यानी FPI ने बुधवार को 1,271.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Business News inextlive from Business News Desk