1. शत्रुघ्न सिन्हा

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने खुलासा किया कि, उन्होंने आज तक फिल्म 'शोले' और 'दीवार' नहीं देखी। ये फिल्में पहले शत्रुघ्न सिन्हा को ऑफर हुईं थीं लेकिन उस वक्त उन्होंने इंकार कर दिया था। बाद में ये फिल्में अमिताभ बच्चन को मिल गईं और वो सुपरस्टार बन गए। शत्रुघ्न ने बताया कि उन्हें आज भी इस बात का अफसोस होता है लेकिन खुशी भी है कि उनका दोस्त (बिग बी) ये फिल्में करके स्टार बन गया।

शोले में अमिताभ नहीं यह एक्‍टर होता,5 स्‍टार जिन्‍होंने सुपरहिट फिल्‍मों को किया इंकार

2. सलमान खान

बॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी बनी है, जिन्होंने इतिहास रच दिया। इनमें सबसे पहला नाम है DDLJ का। 1995 को आई DDLJ सबसे सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में शाहरुख और काजोल की केमिस्ट्री ने ऐसा धमाल मचाया कि लोग इस फिल्म को आज तक नहीं भूला पाये। लेकिन इस फिल्म से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भी हैं, जो आपको हैरान कर देंगी। दरअसल DDLJ मूवी के लीड एक्टर यानी कि (राज) के लिये सबसे पहले सलमान खान को अप्रोच किया गया था, लेकिन सलमान ने किसी वजह से इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। जिसके बाद यह रोल शाहरुख को ऑफर हुआ और वो बन गये रोमांस किंग...सलमान खान ने यहां तो गलती की है, साथ ही एक और सुपरहिट फिल्म 'बाजीगर' को भी उन्होंने रिजेक्ट किया, यह मूवी भी शाहरुख खान के पास गई और इस बार भी शाहरुख ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया।

शोले में अमिताभ नहीं यह एक्‍टर होता,5 स्‍टार जिन्‍होंने सुपरहिट फिल्‍मों को किया इंकार

3. काजोल

दिल तो पागल है में जिस रोल के लिए करिश्मा कापूर ने नेशनल अवार्ड जीता था वह रोल पहले काजोल को ऑफर किया गया था। काजोल के मना करने के बाद यह फिल्म रवीना टंडन को ऑफर की गई लेकिन रवीना के भी मना करने के बाद करिश्मा की झोली मे जा गिरी। यह रोल कई एक्ट्रेस को ऑफर किया गया पर सभी ने इसके लिए मना कर दिया। काजोल ने इस रोल को सपोर्टिंग रोल होने की वजह से ना कहा था। 1997 के दौर में फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाल साबित हुई थी।

शोले में अमिताभ नहीं यह एक्‍टर होता,5 स्‍टार जिन्‍होंने सुपरहिट फिल्‍मों को किया इंकार

4. ऋतिक रोशन

बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन भी सुपरहिट फिल्म को न कह चुके हैं। साल 2004 में आई फिल्म 'स्वदेश' पहले ऋतिक को ऑफर हुई थी। उन्हें स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई और फिल्म करने से मना कर दिया। बाद में फिल्म मेकर शाहरुख के पास गए और वो फिल्म सुपरहिट साबित हुई। खैर ऋतिक को इस बात का अफसोस जरूर होता होगा।

शोले में अमिताभ नहीं यह एक्‍टर होता,5 स्‍टार जिन्‍होंने सुपरहिट फिल्‍मों को किया इंकार

5. शाहरुख खान

करन जौहर के एक टॉक शो में किंग खान शाहरुख ने कबूला था कि, वो चौथे ईडियट हैं क्योंकि उन्होंने फिल्म '3 ईडियट्स' को मना कर दिया था। जी हां यह फिल्म पहले शाहरुख को ऑफर हुई थी लेकिन उनके इंकार के बाद आमिर को 'फुंगशु वांगडु' का रोल ऑफर हुआ और यह फिल्म कितनी सुपरहिट थी, यह हम सभी को पता है। सिर्फ भारत ही नहीं विदेशों में भी '3 ईडियट्स' ने बंपर कमाई की है।

शोले में अमिताभ नहीं यह एक्‍टर होता,5 स्‍टार जिन्‍होंने सुपरहिट फिल्‍मों को किया इंकार

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk