छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: बिष्टुपुर स्थित सर्किट हाउस एरिया के रहनेवाले शौर्य विग किंग्स कॉलेज लंदन के छात्र संगठन के वाइस प्रेसीडेंट बने हैं। 'ड्रीम बिग वोट विग' का नारा देते हुए इस पद कब्जा जमानेवाले वे पहले भारतीय हैं। वे जुलाई में पदभार ग्रहण करेंगे। उनका भारतीय हाई कमिश्नर के ऑफिस में भी सम्मान होगा। शौर्य शहर के उद्योगपति जवाहर लाल विग व दीपा विग के बेटे हैं। शौर्य ने 10वीं तक की पढ़ाई लिटिल फ्लावर स्कूल टेल्को और 12वीं की पढ़ाई लोयोला स्कूल से की है। बचपन से ही पढ़ने-लिखने में तेज शौर्य को बचपन से ही हायर एजुकेशन के लिए विदेश जाने का शौक था। इस वजह से दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) में चयन होने के बावजूद उन्होंने वहां एडमिशन नहीं लिया। लंदन के किंग्स कॉलेज में वह बीएससी ऑनर्स मैनेजमेंट एंड इकोनॉमिक्स का छात्र है। लंदन से उन्होंने फोन पर कहा कि वे पढ़ाई खत्म करने के बाद भारत के विकास के लिए कार्य करना चाहते हैं। शौर्य ने कहा उन्हें भारतीय सेना पर गर्व है। वाइस प्रेसिडेंट बनने पर उन्हें एक साल में 25 हजार पाउंड यानि 22 लाख 68 हजार रुपए मिलेंगे। शौर्य विग को ऑनलाइन वोटिंग में 1747 वोट मिले। किंग्स कॉलेज लंदन स्टूडेंट्स यूनियन यूनाइटेड किंगडम की सबसे पुराना स्टूडेंट्स यूनियन है। कॉलेज में 350 सोसायटी हैं। शौर्य उनके प्रमुख होंगे।

लौहनगरी के लिए करेंगे काम

जब दैनिक जागरण आई नेक्स्ट के रिपोर्टर ने फोन पर शौर्य से बात की। शौर्य ने कहा कि शहर के स्टूडेंट्स पॉलीटिक्स में सुधार आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपनी बातें रखने के लिए स्टूडेंट्स का हंगामा करना गलत है। अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से भी रखा जा सकता है। शौर्य ने कहा कि जमशेदपुर में 12वीं तक की पढ़ाई की स्थिति ठीक है, लेकिन हाययर एजुकेशन के लिए बाहर जाना पड़ता है।

दूर करेंगे परेशानी

कहा कि वे किंग्स कॉलेज में तीन महीने लेट से पहुंचे थे। इस वजह से उनका इंट्रोडक्शन क्लास, ओरिएंटेशन क्लास छूट गया था। इससे उन्हें काफी परेशानी हुई। वाइस प्रेसिडेंट बनने के बाद वे इस समस्या को दूर करेंगे। लेट आनेवाले स्टूडेंट्स के लिए वे अलग से इंट्रोडक्शन क्लास, ओरिएंटेशन क्लास की व्यवस्था करवाएंगे। कॉलेज में होली, दिवाली जैसे फेस्ट का आयोजन करेंगे, जिससे विदेशी स्टूडेंट्स भी हमारे कल्चर से अवगत हों। साथ ही यहां पढ़ने वाले इंडियन स्टूडेंट्स को अपने देश की याद नहीं आए।

यूके का सबसे पुराना कॉलेज

किंग जॉर्ज यूके का सबसे पुराना कॉलेज है। 1829 में किंग जॉर्ज ने किंग्स कॉलेज का निर्माण कराया था। 1873 में किंग्स कॉलेज लंदन में स्टूडेंट्स यूनियन का गठन हुआ। इस यूनियन का दुनिया में सबसे ज्यादा बजट (करीब 70 करोड़ रुपए) है। कॉलेज में विश्व के अधिकतर देशों के स्टूडेंट्स पढ़ते हैं। यह यूनियन उनका प्रतिनिधित्व करती है।