मुंबई (आईएएनएस)। कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला ने टिक टाॅक पर भी अपना डेब्यू कर दिया है। उन्होंने टिक टाॅक पर जैकलीन फर्नांडिस और आसिम रियाज के म्युजिक एल्बम साॅन्ग 'तेरे अंगने में' पर अपना पहला वीडियो बनाया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि क्वाॅरंटीन के दौरान सैफाली ने खुद को इंटरटेन करने व फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए टिक टाॅक पर ये वीडियो बनाया और अपलोड किया है।

सैफाली ने टिक टाॅक पर किया डेब्यू

शेफाली जरिवाली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ढेर सारी तस्वीरें, वीडियोज व हेल्थ टिप्स फैंस से शेयर किए हैं पर अब वो टिक टाॅक वीडियो बनाने की दीवानी हो गई हैं। वहीं अब शायद उनके अकाउंट पर सिर्फ टिक टाॅक वीडियोज ही नजर आएंगे। ये वीडियो उन्होंंने विनय सपरू और राधिका राव को डेडिकेट किया है। दरअसल साॅन्ग मेरे अंगने में उन्होंने ने ही डायरेक्ट किया है। उन्होंने ही शेफाली के डेब्यू साॅन्ग कांटा लगा का निर्देशन किया है।

शेफाली ने इसलिए चुना ये साॅन्ग

शेफाली ने मेरे अंगने में साॅन्ग को ही टिक टाॅक डेब्यू के लिए क्यों चूज किया, इस बारे में उन्होंने बताया। उन्होंने इस साॅन्ग को इसलिए चुना क्योंकि वो मेरे अंगने में के मेकर्स और कांटा लगा के रीमेक के मेकर्स के प्रति अपना आभार व्यक्त करना चाहती थीं। बता दें कि मेरे अंगने में आसिम रियाज का पहला म्युजिक वीडियो है। मालूम हो बिग बाॅस में आसिम रियाज के साथ शेफाली भी आई थीं। वहीं सैफाली के पति पराग ने आसिम पर आरोप लगाया था कि उनकी बीवी के साथ उन्होंने मिस बिहैव किया है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk