कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। एक्ट्रेस शहनाज गिल ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर कैमरे के साथ फ्लर्ट करते हुए एक वीडियो शेयर किया। उनकी ड्रेस देखकर ऐसा लग रहा है कि वीडियो उस दिन का है जब शहनाज ने उमंग 2022 में परफॉर्म किया था। शहनाज़ ने 'नशा' टाइटल वाले गाने के साथ वीडियो शेयर किया और कैप्शन में कुछ इमोजी जोड़े।

फैंस ने जमकर बरसाया प्यार
शहनाज का ये पोस्ट सामने आते ही फैंस उनकी कातिल अदाओं पर मर मिटे। कमेंट सेक्शन में फैंस ने खूब सारा प्यार बरसाया। एक फैन ने लिखा, "दिलों की रानी #shehnaazgill।" फैंस ने पोस्ट पर ढेर सारे दिल और प्यार भरे इमोजी सेंड किए। एक अन्य फैन ने पूछा कि वह अपने YouTube चैनल के लिए अधिक व्लॉग क्यों नहीं बनाती है। शहनाज ने मुंबई पुलिस के वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम उमंग 2022 में कुछ डांस नंबरों पर परफॉर्म किया। उनकी परफॉर्मेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए गए। इस इवेंट में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान भी शामिल हुए।

रैंप वाॅक से जीता था सबका दिल
कुछ दिनों पहले, शहनाज ने एक यॉट से एक और वीडियो शेयर किया था जिसमें वह सन सेट का आनंद लेती देखी जा सकती थी। शहनाज ने हाल ही में अहमदाबाद में रैंप वॉक में डेब्यू किया। अहमदाबाद में डिजाइनर सामंत चौहान के शो में चलते हुए, शहनाज ने एक ब्राइडल अवतार लिया, जिसने उनके प्रशंसकों को हैरत में डाल दिया। शो के अंत में डांस करते हुए शहनाज ने वॉक में अपना खुद का टच जोड़ा। बाद में, उन्होंने शूटिंग के दिन से एक बीटीएस व्लॉग साझा किया, जहां उन्हें यह कहते हुए सुना गया कि वह चलने को लेकर काफी नर्वस थीं क्योंकि यह उनका डेब्यू रैंप वाॅक था।

सलमान की फिल्म में आएंगी नजर
शहनाज़ ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत दिलजीत दोसांझ की 2021 की फिल्म 'होन्सला रख' से की, जिसमें सोनम बाजवा ने भी अभिनय किया। वह वर्तमान में अपने हिंदी फिल्म डेब्यू पर काम कर रही हैं, जहाँ वह सलमान खान के साथ अभिनय करने वाली हैं।फिल्म का टाइटल 'कभी ईद कभी दीवाली' है जिसकी शूटिंग वर्तमान में चल रही है। इसमें पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिका में हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk