कानपुर। भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चल रही वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाॅप 2 बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा ही हैं। बीते कुछ समय से रोहित और धवन की जोड़ी सीमित ओवरों के खेल में सुपरहिट रही है। दोनों मैदान पर खूब चौके-छक्के लगाते हैं। हालांकि इनकी ये जोड़ी सिर्फ मैदान तक ही नहीं बाहर भी हिट रहती है। बुधवार को धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रोहित के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की। इसी के साथ धवन ने कैप्शन लिखा, 'पार्टनर इन क्राइम, जोड़ी नंबर वन।'

सामने आई रोहित-धवन की एक पुरानी तस्वीर,पहचान नहीं पाएंगे आप

तस्वीर में दिखता है बड़ा अंतर

धवन की पोस्ट में आप देखेंगे कि वो और रोहित काफी कम उम्र के दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीर उनके करियर के शुरुआती दिनों की है। हालांकि इस पोस्ट में एक और फोटो है जो हाल की है। इसमें दोनों खिलाड़ी काफी मैच्योर नजर आ रहे। ऐसे में आप साफ अंदाजा लगा सकते हैं कि समय के साथ इन खिलाड़ियों का हुलिया ही नहीं खेल का तरीका भी बदल गया। इस समय रोहित-धवन दुनिया के सबसे खतरनाक ओपनिंग पेयर में गिने जाते हैं। पिछले तीन मैचों में इन दोनों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की खूब पिटाई की।

सामने आई रोहित-धवन की एक पुरानी तस्वीर,पहचान नहीं पाएंगे आप

जमकर चल रहा है इनका बल्ला

क्रिकइन्फो पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में फिलहाल सबसे ज्यादा रन शिखर धवन के बल्ले से निकले। धवन 169 रन के साथ टाॅप पर हैं। हालांकि उनके जोड़ीदार रोहित शर्मा ज्यादा पीछे नहीं है। रोहित के 160 रन है और वह दूसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में तीसरा नाम विराट कोहली का है जिन्होंने तीन मैचों में 148 रन बनाए।

#10YearChallenge : 10 साल में विराट के 10 लुक, देखते-देखते इतना बदल गए कोहली

रोचक आंकड़े : धोनी के इस फैसले ने रोहित को बना दिया हिटमैन, नहीं तो हो जाते गुमनाम

Cricket News inextlive from Cricket News Desk