कानपुर। महाराष्ट्र में इन दिनों राजनैतिक गलियारों में हलचल मची है। सरकार बनाने के लिए भाजपा-शिवसेना गठबंधन दलमें गतिरोध थमने का नाम नही ले रहा है। भाजपा-शिवसेना के बीच सरकार बनाने को लेकर सहमति अब बिल्कुल नहीं दिख रही है। इस बीच शिवसेना कोटे से वर्तमान में मोदी कैबिनेट मंत्री अरविंद सावंत ने इस्तीफा देकर किनारा कर लिया है।


दिल्ली सरकार में अब रहने का कोई मतलब नही
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अरविंद सावंत ने इस्तीफा देते हुए कहा कि हमारा गठबंधन खत्म हो गया है। इस दाैरान उन्होंने भाजपा पर मनमानीके आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि भाजपा ने झूठ का सहारा लेकर महाराष्ट्र में जगह बनाई है।  वहीं शिवसेना हमेशा सच के साथ खड़ी होती है। ऐसे में इतने झूठे माहौल में दिल्ली सरकार में रहने का कोई मतलब नही है।


अरविंद सावंत ने आदित्य ठाकरे की तारीफ की

शिवसेना नेता अरविंद सावंत ने पार्टी के नेता आदित्य ठाकरे की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यदि आप आदित्य ठाकरे को YouTube पर देखेंगे तो आपको उनकी क्षमता का पता चल जाएगा। एक युवा लड़के में क्या क्षमता है। उनमें एक सच्चे नेतृत्व की क्षमता है। वह देश के एक दूरदर्शी नेता हैं। अरविंद सावंत केंद्र सरकार में भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री थे।



गठबंधन में सीएम पद को लेकर विवाद हो रहा

महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय विधानसभा सीटों में भाजपा 105, शिवसेना 56 सीटों पर, कांग्रेस 44 और राकांपा 54 सीटों पर जीती है।  हालांकि यहां भाजपा शिवसेना के गठबंधन में मुख्यमंत्री पद को लेकर विवाद हो रहा है। शिवसेना का कहना है कि चुनाव से पहले दोनों दलों के बीच '50 -50 ' पाॅवर शेयरिंग एग्रीमेंट हुआ था जबकि भाजपा इस बात से इंकार कर रही है।

 

 

 

National News inextlive from India News Desk