lucknow@inext.co.in
LUCKNOW: मुलायम सिंह यादव अचानक शिवपाल को आवंटित सरकारी बंगले में पहुंचे मुलायम को जब नई पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया नाम बताया गया तो उन्होंने मुस्करा कर कहा कि समाजवादी पार्टी को नया नाम मिल गया। इस दौरान शिवपाल ने उन्हें पार्टी अध्यक्ष बनाने और मैनपुरी से चुनाव लडऩे का प्रस्ताव दिया। कहा कि नेताजी के आदेश के अनुसार ही उन्होंने नई पार्टी बनाई है। आगामी नौ दिसंबर को पार्टी की बड़ी रैली भी करेंगे। वहीं मुलायम ने इस दौरान महिलाओं का सम्मान करने की बात कही। बोले कि सपा ने सबसे ज्यादा महिलाओं का सम्मान किया है।

अखिलेश से की मुलाकात
इसके बाद मुलायम सिंह यादव सपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे जहां मौजूद सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, नारद राय व अन्य नेताओं के साथ लोहिया सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मुलायम ने कहा कि आप लोग पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं। सपा सरकार के समय हुए विकास कार्यों की जानकारी लोगों को दें। दोहराया कि पार्टी में हर स्तर पर महिलाओं को आगे लाने की जरूरत है। मुलायम ने जिलों से आए कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी जानीं। कई घंटे तक पार्टी मुख्यालय में रहने के बाद मुलायम वापस अपने घर चले गये।

प्रदेश में आरएसएस की सरकार : अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में आरएसएस की सरकार है। राज्य में कोई सुरक्षित नहीं है। बड़े पैमाने पर वसूली की जा रही है। प्रचारतंत्र पर भी भाजपा का कब्जा है। भाजपा सरकार की नीतियों के कारण किसानों और नौजवानों का बहुत अहित हुआ है। पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान अखिलेश ने कहा कि भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों के चलते 40 हजार उद्योगपति विदेश चले गए हैं। बैंकों को घाटे में पहुंचा दिया है।

बंगला मिला न्यारा, भाई ने भी दिया सहारा

'मुलायम का आशीर्वाद मेरे साथ, कदम वापस नहीं खींचूंगा'

 

National News inextlive from India News Desk