-मतलब साधने वाली पार्टियों के दिन लदे

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की जोड़ी को भगवान का वरदान बताते हुए कहा कि यह जोड़ी भारत को विश्व फलक पर पहुंचाने में कारगर साबित हो रही है। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि मोतीलाल नेहरू से लेकर आज राहुल गांधी तक यह पार्टी वंश के घेरे से नहीं निकल सकी। इसके पहले केंद्रीय गृह राज्यमंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का सपना था भारत विश्व गुरु बने। 2021 में भारत को हर हाल में विश्व गुरु बनाए जाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि भाजपा आज भाजपा पूरी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।

सदस्यता अभियान की शुरुआत

लोकसभा चुनाव में वंशवाद तथा महागठबंधन के धराशाई होने की चर्चा करते हुए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मतदाताओं को अंधेरे में रख मतलब साधने वाली पार्टियों के दिन लद गए। चौहान शनिवार को सोनपुर के गंगाजल हाई स्कूल के मैदान में भाजपा के संगठन पर्व 2019 सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा जहाज डूबते देख कप्तान ही उसे भगवान भरोसे छोड़ भाग निकला। बिहार में महागठबंधन का भी यही हाल रहा। पहले लालू राबड़ी और अब तो भाइयों पर केंद्रित पार्टी के मुखिया ही भयंकर पराजय को देख भूमिगत हो गए। देश के मतदाताओं का मूड भांपते ही मतलब के लिए बना महागठबंधन बिखर गया।