ये हैं छोटे पर्दे के चर्चित ब्रेकअप
आशका-रोहित
छोटे पर्दे की मशूहर एक्ट्रेस आशका और रोहित ने अपने दस साल पुराने रिलेशन को तोड़ दिया है। दोनों के बीच कुछ कम्यूनिकेशन गैप आ गए थे जिसकी वजह से दोनों ने अलग होना ही बेहतर समझा। दोनों एक दूसरे की बहुत परवाह करते थे और अपने रिलेशन को खत्म नही करना चाहते थे।

ये हैं छोटे पर्दे के चर्चित ब्रेकअप
सुशांत-अंकिता
बॉलीवुड के राइसिंग स्टार सुशांत सिंह और हॉट टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का ब्रेकअप भी खूब सुर्खियों मे रहा। दोनों पवित्र रिश्ता नाम के सीरियल मे एक दूसरे के करीब आए और फिर दोनो मे प्यार हो गया। ये रिश्ता कई सालों तक चला पर आखिर में इसे टूटना ही पड़ा।

ये हैं छोटे पर्दे के चर्चित ब्रेकअप
जेनिफर-करन
करन सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट हाल ही मे अलग हुए हैं। जेनिफर से अलग होने के बाद करन ने बॉलीवुड डीवा बिपाशा बसु का दामन थामा और दोनों शादी के बंधन में बंध गए। करन जेनिफर दिल मिल गया नाम के सीरियल में एक दूसरे के करीब आए थे। फिर दोनों ने शादी कर ली पर कुछ सालों बाद दोनों अलग हो गए।

ये हैं छोटे पर्दे के चर्चित ब्रेकअप
दिव्यंका-शरद
शरद और दिव्यंका के लिए साल 2015 की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। बनू मैं तेरी दुल्हन नाम के सीरियल में दोनों एक दूसरे के करीब आए। पहले दोनो में प्यार हुआ और फिर दोनों ने इंगेजमेंट कर ली। पर बात शादी तक आते-आते बिगड़ गई और दोनों अलग हो गए।

ये हैं छोटे पर्दे के चर्चित ब्रेकअप
काम्या-करन
काम्या पंजाबी और करन पटले दोनों ने एक दूसरे को लंबे अर्से तक डेट किया। दोनों अक्सर एक दूसरे का हाथ थामे नजर आते थे। 2014 मे दोनों शादी करने वाले थे पर कुछ महीनों के बाद ही दोनों के ब्रेकअप की खबरे आने लगी और ये खूबसूरत जोड़ी भी टूट गई। करन ने अंकिता के साथ शादी कर ली।

ये हैं छोटे पर्दे के चर्चित ब्रेकअप
अदा-अंकित
अदा खान और अंकित गेरा दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे। दोनों का रिलेशन दो साल तक चला। अदा अपनी फैमिली के खिलाफ जाकर अंकित से शादी नहीं करना चाहती थीं इसलिए दोनों अलग हो गए। अंकित ने अपनी कोस्टार रूपल को डेट करना शुरु कर दिया।

ये हैं छोटे पर्दे के चर्चित ब्रेकअप
कृतिका-करन
कृतिका और करन कुंद्रा टीवी के सबसे हॉट और खूबसूरत कपल में से एक थे। दोनों कितनी मोहब्बत है नाम के सीरियल के दौरान एक दूसरे के करीब आए। पहले दोनो में दोस्ती हुई और फिर प्यार। 2013 में दोनों अलग हो गए। कृतिका ने करन के साथ काम करने से भी इंकार कर दिया।

ये हैं छोटे पर्दे के चर्चित ब्रेकअप
गौहर-कुशाल
गौहर खान और कुशाल टंडन छोटे पर्दे की सबसे खूबसूरत जोडि़यों में से एक थी पर ये रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चला सका और दोनो को अलग होना पड़ा। गोहर एक मुस्लिम फैमिली से आती हैं। दोनो बिग बॉस के सेट पर एक दूसरे के करीब आए थे। दोनो के धर्म अलग होने के चलते दोनो को अलग होना पड़ा।

ये हैं छोटे पर्दे के चर्चित ब्रेकअप
मॉनी-गौरव
मॉनी राय और गौरव चोपड़ा ने 2008 में एक दूसरे को डेट करना शुरु किया था। जरा नचके दिखा के सेट पर दोनो एक दूसरे के करीब आए। दोनो ने कई साल ते डेटिंग की और फिर मॉनी गौरव के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी। 2012 में इस कपल का भी ब्रेकअप हो गया।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk