ह्मड्डठ्ठष्द्धद्ब : गैंगेस्टर सुशील श्रीवास्तव हत्या कांड मामले में पटना से गिरफ्तार भोला पांडेय गिरोह के सरगहना विकास तिवारी के राइट हैंड संतोष पांडेय ने पूछताछ में बड़ी खुलासा किया है। सदर थाना में पुलिस के वरीय अधिकारी के समक्ष पूछताछ में उसने हत्या कांड से जुड़े मामलों पर पर्दा उठाया। कहा कि सुशील हत्या कांड में मुजफ्फरपूर निवासी बबलू ठाकुर ने एके 47 से गोलियां चलायी थी।

अपराधियों की छह टीम थी

कोर्ट परिसर में इन दोनों के अलावा 6 टीम और थी जो विभिन्न रूपों में इनकी सहायता के लिए तैयार खड़े थे। 6 मोटरसाइकिल दस्ता भी इनके सहयोग में तीनों गेट पर खड़ी थी। ज्ञात हो कि संतोष पांडेय पूरे मामले में विकास तिवारी के निर्देश को फौलो कर रहा था और हत्या के सभी मामलों में विकास तिवारी को अवगत करा रहा था। पुलिस को मोबाइल के लोकेशन टावर हत्या के पहले और हत्या के बाद विकास तिवारी से संतोष पांडेय की बातचीत होने का प्रमाण मिला था। इसी के अधार पर 8-9 जून की रात्रि संतोष पांडेय को पटना के पॉली थाना स्थित पालीगंज थाना स्थित पंडरा गांव से गिरफ्तार किया गया है। संतोष ने पूछताछ में यह भी कबूला है कि टीम में कई और लोग थे। इस बारे में एसपी अखिलेश झा ने बताया कि विकास तिवारी का संतोष पांडेय का गहरा संबंध होने का खुलासा हुआ है। पुलिस को संतोष ने कई अहम जानकारियों दी है। पुलिस पूरे मामलों को गुप्त रखते हुए छानबीन कर रही है।

पतरातू से अर्जुन साव गिरफ्तार

कोयलांचल क्षेत्र से भोला पांडेय गिरोह के डिकोंटेट के रूप में अर्जुन साव को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। अर्जुन साव पतरातू सहित क्षेत्रों में भोला पांडेय गुप्ता ठिकाने का पूछताछ कर रही है। इसमें भी पुलिस को कई अहम सुराग मिलने की संभावना है।