मुंबई। बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने 1 नवंबर को अपना बर्थडे पूरी फैमिली संग सेलीब्रेट किया। अपनी मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे का बर्थडे मनाने के लिए श्रद्धा कपूर खासतौर पर यहां पहुंची थीं। श्रद्धा कपूर के अलावा बीते जमाने की एक्ट्रेस पूनम ढिल्लो भी इस पार्टी में पहुंचीं थीं।
मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे की बर्थडे पार्टी में श्रद्धा कपूर ने यूं दिया फैमिली पोज

पद्मिनी कोल्हापुरे की बर्थडे पार्टी बिल्कुल फैमिली पार्टी थी, जिसमें श्रद्धा के अलावा पद्मिनी की फ्रेंड पूनम ढिल्लो, शक्ति कपूर और बोनी कपूर भी पहुंचे थे। इस फैमिली गैदरिंग के बाद सभी ने मीडिया को ये फैमिली पोज भी दिया।
मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे की बर्थडे पार्टी में श्रद्धा कपूर ने यूं दिया फैमिली पोज

श्रद्धा कपूर इस मौके पर ब्लैक ब्यूटी लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। स्त्री और बत्ती गुल मीटर चालू मूवी में लीक से हटकर रोल प्ले करने वाली श्रद्धा ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इसके बाद श्रद्धा की झोली में बड़ी फिल्मों की बाढ़ आ गई है।
मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे की बर्थडे पार्टी में श्रद्धा कपूर ने यूं दिया फैमिली पोज

2019 में श्रद्धा कपूर की दो बड़ी फिल्में आने वाली है। पहली मूवी साहो में वो बाहुबली स्टार 'प्रभास' के साथ काम कर रही हैं। इसके अलावा वो छिछोरे मूवी में सुशांत सिंह राजपूत के साथ भी नजर आएंगीं। इनके अलावा श्रद्धा सान्या नेहवाल की बायोपिक सान्या में भी काम करने जा रही हैं।
मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे की बर्थडे पार्टी में श्रद्धा कपूर ने यूं दिया फैमिली पोज

इस मौके पर पूनम ढिल्लो और पद्मिनी कोल्हापुरे काफी दिन बाद एक साथ नजर आईं। बता दें कि साल 1991 मे आई कुर्बानी रंग लाएगी मूवी में इन दोनों ने साथ काम किया था।
मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे की बर्थडे पार्टी में श्रद्धा कपूर ने यूं दिया फैमिली पोज

ईशान खट्टर की बर्थडे पार्टी में दिखा जाह्नवी कपूर का सुपर क्यूट अंदाज, देखें तस्वीरें

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk