परिवार के सलाहकार के रूप में

जानकारी के मुताबिक मुंबई में बॉलीवुड के स्टार्स से लेकर समाज के धनकुबेरों के बीच घिरी रहने वाली राधे मां विवादों में घिर गई हैं। उन पर मुंबई के महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीडि़त महिला का कहना है कि ये राधे मां ने उसकी जिंदगी बरबाद कर दी है। उसकी पूरी ससुराल राधे मां की अंधभक्त है। उसके परिवार परिवार पर राधे मां का सिक्का ही चलता है। ऐसे में राधे मां के कहने पर ही आज से 3 साल पहले 2102 में उसकी शादी हुइ थी। इसके बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए मारपीट रहे थे। जिसमें राधे मां भी शामिल थी। वह उनके परिवार के सलाहकार के रूप में हैं। उनके कहने पर ही ससुराल से उसे बाहर निकाल दिया गया। ऐसे में मजबूर होकर उसने अपने कदम थाने की ओर बढा़ए हैं। ऐसे में सूत्रों का कहना है कि पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है। ऐसे में फिलहाल राधे मां की तरफ से कोई प्रतिक्रिया हीं मिली है।

दुर्गा के नाम से भी पुकारते

वहीं राधे मां के खिलाफ ऐसी बाते सुनकर उनके भक्तों को यकीन नहीं हो रहा है। मुंबई में आलीशान आश्रम में रहने वाली राधे मां के भक्तों का कहना है कि यह उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। गौरलतब है कि आज मुंबई में राधे मां का काफी नाम हैं। उनके यहां हजारों की संख्या में भक्तों का तांता लगा रहा है। लोग उन्हें मां दुर्गा के नाम से भी पुकारते हैं। इसके अलावा उनके आश्रम में दिन रात मां के नाम के जयकारे, भजन, नृत्य आदि होता रहता है। हर कोई मां का आशीर्वाद पाने की कोशिश मे रहता हैं। मां जिस पर खुश होजाती हैं उसके साथ नृत्य आदि करने लगती है। यह भक्तों के लिए मां का आशीवाद्र होता है। बताते चलें राधे मां का असली नाम सुखविंदर हैं और भारत-पाक सीमा पर बने छोटे से गाव दोरंगला की रहने वाली हैं। करीब 10 साल पहले मुंबई आकर उन्होंने यह चमत्कार किया। आज उनके वहां पर हजारों की संख्या में भक्त हैं।

Hindi News from India News Desk

National News inextlive from India News Desk