SAHJANWA: अयोध्या से चलकर जनकपुर नेपाल पहुंची श्रीराम जानकी बारात का वापस अयोध्या जाते समय बुधवार को सहजनवां स्थित गीडा सेक्टर 13 में विश्व हिंदू परिषद और भाजपा पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा 21 नवंबर को कारसेवकपुरम अयोध्या से मटिहानी नेपाल गई थी। जहां हल्दी विवाह, तिलकोत्सव के साथ 108 कन्याओं का विवाह भी संपन्न कराया गया। मंगलवार की रात में विवाह यात्रा में मोतिहारी बिहार में विश्राम किया तथा दूसरे दिन सलेमगढ़ कसया राम जानकी मंदिर पर भोजन कर अयोध्या के लिए प्रस्थान के लिए निकली थी। विवाह यात्रा के साथ विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री राजेन्द्र सिंह पंकज, धर्मयात्रा संघ के प्रमुख संत कन्हैयादास, अयोध्या के महामंडलेश्वर रामेश्वरदास प्रदीप, प्रांत संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद आदि लोग शामिल रहे। स्वागत करने वालो में संत कृष्ण किंकर वृंदावन, सुनील शुक्ला, रणविजय सिंह, विजय खेमका, इं। सतीश देवेश, राममूर्ति सिंह, राकेश पाठक, सुनील शुक्ला, प्रीति, सुनीता, कंचनलता, मधु, राम प्रताप सिंह, ओम प्रकाश मिश्र आदि लोग शामिल रहे।