धूमधाम से मनाया गया शुआट्स का 107 वां स्थापना दिवस

ALLAHABAD: सैम हिग्गिनबॉटम कृषि प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय का 107वां स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया गया। इसमें संस्थापक डॉ। सैम हिग्गिनबॉटम एवं उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर गास्फल एण्ड प्लाऊ थियोलॉजी के छात्र- छात्राओं ने इंग्लिश क्वॉयर की प्रस्तुति दी। इसमें घाना के ऑल नेशन्स क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी के कुलपति रेव्ह सैमुअल डांकर ने शुभकामनाएं देते हुए परमेश्वर का धन्यवाद ज्ञापित किया।

अभियांत्रिकी में देश का अव्वल संस्थान

शुआट्स कुलपति मोस्ट रेव्ह प्रो। राजेन्द्र बी। लाल ने कहा कि डॉ। सैम हिग्गिनबॉटम को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसमें वित्त की कमी, किसानों की असाक्षरता व तकनीक का अभाव, संसाधनों की कमी आदि थी। लेकिन परमेश्वर में उन्होंने अपना विश्वास अटल रखा और यह संस्थान कृषि अभियांत्रिकी में डिग्री देने वालों में देश का अव्वल संस्थान बना। उन्होंने बताया विवि द्वारा विकसित गेहूं, धान, मक्का की नई प्रजातियां एएआई डब्लू 6, शियाट्स धान 1, शियाट्स धान 2, शियाट्स धान 3, शियाट्स धान 4, शियाट्स धान 5, शियाट्स मक्का 3 शामिल हैं जोकि कम लागत, कम सिंचाई, उच्च ताप सहन करने वाली प्रजातियां हैं। इनको भारत सरकार द्वारा अधिसूचित किया जा चुका है। जिससे देश के किसान कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर लाभान्वित हुए हैं। प्रो। एके लॉरेन्स प्रति कुलपति शैक्षिक ने भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम का संचालन रिचमण्ड सैमुअल ने किया।