Upnayan & Yagyopavit Muhurat in 2021: साल 2020 मांगलिक कार्यक्रमों खासतौर पर विवाह आदि के लिए काफी मुश्किलों भरा रहा। एक तरफ कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण साल के मध्‍य में तमाम शादियां, यज्ञोपवीत और मुंडन संस्‍कार कार्यक्रम अपने तय शेड्यूल से आगे खिसका दिए गए। दूसरी तरफ साल के अंतिम महीनों में भी शुभ मुहूर्त का काफी अभाव रहा। ऐसे में तमाम लोगों को साल 2021 का बेसब्री से इंतजार है, ताकि वो अपने परिवार में उपनयन या मुंडन संस्‍कार पूरे कर सकें। तो चलिए यहां जान लीजिए वो 2021 के वो शुभ मुहूर्त और तारीखें जब आप यज्ञोपवीत संस्‍कार करा सकेंगे।

साल 2021 के उपनयन व यज्ञोपवीत संस्‍कार मुहूर्त:

अप्रैल उपनयन मुहूर्त 2021
22 गुरुवार चै. शु.10 आश्लेषा में।
24 शनिवार चै. शु.12 पू.फा./उ.फा. में।
29 गुरुवार वै. कृ.12 अनुराधा में
11/48 के पूर्व।
मई उपनयन मुहूर्त 2021
01 शनिवार वै. कृ.05 मूल/पू.षा. में।
13 गुरुवार वै. शु.02 रोहिणी में।
15 शनिवार वै. शु.03 मृगशिरा में।
17 सोमवार वै. शु.05 पुनर्वसु में।
22 शनिवार वै. शु.10 उ.फा./हस्त में।
28 शुकवार ज्ये.कृ.02 मूल में।
30 रविवार ज्ये.कृ.05 उ.षा. में।

जून उपनयन मुहूर्त 2021
12 शनिवार ज्येष्ठ शु.02 आर्द्रा में।
13 रविवार ज्येष्ठ शु.03 पुनर्वसु में।
26 शनिवार आषाढ़ कृ.02 उ.षा. में।
29 मंगलवार आषाढ़ कृ.05 शतभिषा में।

जुलाई उपनयन मुहूर्त 2021
12 सोमवार आषाढ़ शु.02 आश्लेषा में।
15 गुरुवार आषाढ़ शु.05 उ.फा. में।

द्वारा: ज्‍योतिषविद् 'ऋद्धि विजय त्रिपाठी'

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk