नई दिल्ली। रियल घटनाओं पर बॉलीवुड में फिल्म बनने का चलन जारी हो चुका है। इसी तर्ज पर सिद्धार्थ मल्होत्रा व परिणीति चोपड़ा की जोड़ी बिहार में दूल्हा किडनैपिंग पर आधारित मूवी में दिखाई देगी। फिल्म का नाम जबरिया जोड़ी है। इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। 
सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर 
फिल्म शूटिंग के लिए फ्लोर पर जा चुकी है। इसकी जानकारी परिणिति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करके दी थी। कैप्शन में परिणिति ने लिखा है एक बार फिर सिड के साथ। इस फिल्म में परिणिति के बाल लाल रंग के दिखेंगे परिणिति ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। फिल्म के पहले पोस्टर में परिणिति का लुक शानदार दिख रहा है तो वहीं सिद्धार्थ काफी फिट दिखाई दे रहे हैं। 
लखनऊ में हो रही शूटिंग 
बता दें कि फिल्म का निर्देशन प्रशांत सिंह कर रहे हैं। फिल्म को शोभा कपूर, एकता कपूर व शैलेष आर सिंह प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग लखनऊ में की जा रही है। गौरतलब है कि 2014 में परिणीति व सिद्धार्थ की जोड़ी रोमांटिक- ड्रामा में नजर आ चुकी है। इसके अलावा परीणिति अर्जुन कपूर के साथ नमस्ते लंदन में नजर आने वाली हैं।  

नई दिल्ली। रियल घटनाओं पर बॉलीवुड में फिल्म बनने का चलन जारी हो चुका है। इसी तर्ज पर सिद्धार्थ मल्होत्रापरिणीति चोपड़ा की जोड़ी बिहार में दूल्हा किडनैपिंग पर आधारित मूवी में दिखाई देगी। फिल्म का नाम जबरिया जोड़ी है। इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। 

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर 


फिल्म शूटिंग के लिए फ्लोर पर जा चुकी है। इसकी जानकारी परिणिति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करके दी। कैप्शन में परिणिति ने लिखा है एक बार फिर सिड के साथ। इस फिल्म में परिणिति के बाल लाल रंग के दिखेंगे परिणिति ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। फिल्म के पहले पोस्टर में परिणिति का लुक शानदार व दमदार दिख रहा है तो वहीं सिद्धार्थ काफी फिट दिखाई दे रहे हैं। 

लखनऊ में हो रही शूटिंग 


बता दें कि फिल्म का निर्देशन प्रशांत सिंह कर रहे हैं। फिल्म को शोभा कपूर, एकता कपूर व शैलेष आर सिंह प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग लखनऊ में की जा रही है। गौरतलब है कि 2014 में परिणीति व सिद्धार्थ की जोड़ी रोमांटिक- ड्रामा में नजर आ चुकी है। इसके अलावा परीणिति अर्जुन कपूर के साथ नमस्ते लंदन में नजर आने वाली हैं।  

ये भी पढ़ें: केरल बाढ़ पीडि़तों की मदद को आगे आए ये फिल्म स्टार्स, किसी ने रोकी अपनी शादी तो किसी ने फैन के नाम से किए पैसे डोनेट

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk