घर एक मंदिर की तरह होता है। अगर उसमें रहने वाले सदस्य रोज आपस में ही झगड़ते रहें तो यह मंदिर अपवित्र होने लगता है। इसके कई कारण हो सकते हैं, पर सबसे बड़ा कारण है, घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होना। अब सवाल यह है कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश कैसे हो?

इसके लिए हम कुछ ऐसे वास्तु टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें आप आजमाएंगे तो जाहिर है आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होने लगेगा और आपका घर फिर से मंदिर की तरह हो जाएगा।

1. मोर पंख को अगर आप घर के अंदर हाथों से ऊपर से नीचे फहराते हैं तो आपके घर की आसपास की नकारात्मक ऊर्जा घर से चली जाती है।

घर में मोरपंख और बांसुरी रखना होता है शुभ,जानें नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के 5 आसान उपाय

2. बांसुरी सौभाग्य और ऐश्वर्य का सूचक है। इसे आप घर में थोड़ा तिरछा करके किसी भी दिशा में लगाएं तो आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

3. घर की फर्श पर अगर नमक के पानी का पोंछा लगाएं और दक्षिण-पश्चिम कोण के अंदर में अलमारी के ऊपर में नमक का ढेला रखें तो सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ध्यान रखें नमक के ढेले को 4-5 दिनों में बदलते रहिए।

4. घर के मुख्य द्वार पर गणेश प्रतिमा नहीं लगानी चाहिए बल्कि अगर यहां चांदी का स्वास्तिक लगाते हैं तो घर के अंदर नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश नहीं हो पाएगा।

घर में मोरपंख और बांसुरी रखना होता है शुभ,जानें नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के 5 आसान उपाय

5. कहते हैं कि वास्तु के 75 प्रतिशत दोष स्वास्तिक लगाने के साथ ही दूर हो जाते हैं। ऐसे में स्वास्तिक लगाना अधिक प्रभावशाली है।

6. मकान के मुख्य द्वार के आगे शौचालय या रसोईघर का दरवाजा होना या मुख्य द्वार के आगे दीवार या खंभा होना ठीक नहीं माना जाता है। अतैव आप ऐसा घर बनाने से बचें।

7. घर के कमरों की दीवारों का रंग हमेशा हल्का ही रखें।

वास्तु: घर या दुकान में क्यों होना चाहिए पूजा घर? शांति-उन्नति के लिए 12 आसान उपाय

वास्तु टिप्स: घर-दुकान में नकारात्मक ऊर्जा से आती है कंगाली, अपनाएं ये 10 आसान उपाय

 

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk