गंगटोक (एएनआई)। Sikkim Cloud Burst : उत्तरी सिक्किम में लोनाक झील के ऊपर अचानक बादल फटने के कारण लाचेन घाटी की तीस्ता नदी में बाढ़ आ गयी। इस बाढ़ में सेना के 23 जवानों के लापता हो गए हैं। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) गुवाहाटी ने एक्स पर घटना के बारे में जानकारी दी और पोस्ट किया, उत्तरी सिक्किम में लोनाक झील पर अचानक बादल फटने के बाद लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण 23 सेना के जवानों के लापता होने की सूचना मिली है।


बाढ़ से हालात गंभीर
गंगटोक जिला प्रशासन का कहना है कि गंगटोक से लगभग 30 किलोमीटर दूर सिंगतम शहर में तीस्ता नदी के इंद्रेनी पुल से अचानक आई बाढ़ से हालात गंभीर हो गए। बलुतर गांव का एक संपर्क पुल भी सुबह 4 बजे के आसपास बह गया। उत्तर पश्चिम सिक्किम में स्थित दक्षिण लोनार्क झील में बुधवार सुबह तड़के बादल फटने से लगातार मानसूनी बारिश हुई। प्रभावित इलाकों से स्थानीय निवासियों को खाली करा लिया गया है। मंगन जिले के डिक्चु में तीस्ता स्टेज 5 बांध को हाई अलर्ट के बाद वाटर सप्लाइ के लिए खोल दिया गया था।

National News inextlive from India News Desk