रोहित बोले तेरे पर बहुत किया है खर्च
कानपुर।
'सिंबा' स्टार रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रोहित शेट्टी उनसे कह रहे हैं, 'मैंने तेरे पर बहुत खर्च किया है।' दरअसल इस वीडियो में रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की मजेदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। वीडियो में रणवीर 'सिंबा' के सेट से कह रहे हैं, 'देखो यहां क्या हो रहा है। ये मेरी लाइफ का सबसे बडा़ गाना शूट हो रहा है। इतने सारे लोग, इतना ताम-झाम कि देख कर सिर चकरा रहा है। रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं।' इसके बाद रोहित शेट्टी अचानक कैमरे में आकर मजाजिया तरीके से कहते हैं, 'मैं बहुत खर्च कर रहा हूं तेरे पे।' ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है, आप भी देखें...


'सिंबा' की मदद को आएगा 'सिंघम'
फिल्म में रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक जारी किया जा चुका है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह एक जिम्मेदार पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं। कहा जा रहा है कि 'सिंबा' में रणवीर सिंह का किरदार रोहित पुरानी फिल्म सिंघम के अजय देवगन से प्रेरित है। खबरों के मुताबिक फिल्म 'सिंबा' के क्लाईमैक्स में रणवीर सिंह की फाइटिंग में सिंघम अजय देवगन साथ देने के लिए एंट्री लेगें। फिल्म के प्रोडक्शन का काम करण जौहर कर रहे हैं और फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है।
जब रोहित शेट्टी बोले 'तेरे पर बहुत खर्च किया है',जवाब में 'सिंबा' स्टार रणवीर सिंह ने दिया ये रिएक्शन
फिल्म के बारे में अधिक
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'सिंबा' में सारा अली खान रणवीर के अपोजिट लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म में रणवीर के विलेन के रूप में सोनू सूद अभिनय करते दिखेंगे। कहा जा रहा है कि ये फिल्म बॉलीवुड में सारा की डेब्यू फिल्म हो सकती है। इससे पहले सारा अपनी फिल्म केदारनाथ को लेकर खूब चर्चा में थी। फिलहाल फिल्म की टली शूटिंग अब फिर से शुरू हो गई है। इस फिल्म में सारा के अपोजिट एक्टर सुशांत सिंह राजपूत होंगे। फिलहाल रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा इसी साल 28 दिसंबर को सिनेमा घरों में रिलीज होगी।  
जब रोहित शेट्टी बोले 'तेरे पर बहुत खर्च किया है',जवाब में 'सिंबा' स्टार रणवीर सिंह ने दिया ये रिएक्शन

रणवीर सिंह के बचपन की तस्वीर देख दीपिका ने दिया ये रिएक्शन, फैंस भी हंस-हंस के हो रहे लोट-पोट


रणवीर सिंह के 'सिंबा' पोस्टर के साथ जारी हुई फिल्म की रिलीज डेट, सारा खान दिखेंगी साथ

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk