जमशेदपुर पार्लियामेंट्री सीट पर सेकेंड फेज के लिए हुए चुनाव में रिकार्ड वोटिंग हुई। डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने फ्राइडे को जब सभी असेंबली व बूथवाइज डाटा का मिलान किया तो वोटिंग परसेंटेज और बढ़ गया। वोटिंग के दिन एडमिनिस्ट्रेशन का कहना था कि 65 परसेंट वोटिंग हुई है, लेकिन फ्राइडे को सभी जगह का डाटा कलेक्ट हो जाने के बाद यह आंकड़ा बढक़र 66.38 परसेंट हो गया। लास्ट इलेक्शन के मुकाबले यह लगभग 15 परसेंट ज्यादा है।

सबसे ज्यादा बहरागोड़ा में

अगर सबसे ज्यादा वोटिंग की बात करें तो सबसे ज्यादा 74.56 परसेंट वोटिंग बहरागोड़ा असेंबली में और सबसे कम 57.98 परसेंट वोटिंग जमशेदपुर वेस्ट असेंबली में हुई है। बहरागोड़ा के बाद ज्यादा वोटिंग के मामले में जुगसलाई असेंबली है। वहां 70.31 परसेंट, पोटका में 69.47 परसेंट, घाटशिला में 67.25 परसेंट, जमशेदपुर ईस्ट में 61.47 परसेंट वोटिंग हुई है।

20 परसेंट से ज्यादा हुई वोटिंग

जमशेदपुर वेस्ट में भले ही आंकड़ों के हिसाब से कम वोटिंग हुई हो, लेकिन लास्ट दो पार्लियामेंट्री इलेक्शन की बात करें तो पता चलता है यह वोटिंग परसेंटेज अन्य असेंबली सीट की अपेक्षा ज्यादा है। वर्ष 2009 के इलेक्शन में जहां वेस्ट से 37.83 परसेंट पोल हुआ था तो 2011 के बाई इलेक्शन में यह 38.73 परसेंट था। अन्य असेंबली सीट्स पर भी वोटिंग परसेंटेज में काफी बढ़ोतरी हुई है।

बहरागोड़ा में फीमेल वोटर्स आगे

अगर वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव की

बात करें तो इस बार महिलाएं भी पीछे नहीं

हैं। महिलाओं ने भी इस बार अपने अधिकार का जमकर प्रयोग किया। वे मेल से लगभग

2 परसेंट ही पीछे हैं। इस बार जहां 67.60 परसेंट मेल वोटर्स ने वोट डाले तो महिलाओं की संख्या 65.09 परसेंट रही। अगर

असेंबली वाइज बात करें, तो सबसे ज्यादा 74.86 परसेंट फीमेल वोटर्स ने बहरागोड़ा में अपने वोट डाले। यहां फीमेल वोटर्स की संख्या मेल से ज्यादा है।

वोटिंग के दिन एडमिनिस्ट्रेशन का कहना था कि 65 परसेंट वोटिंग हुई, लेकिन फ्राइडे को सभी जगह का डाटा कलेक्ट हो जाने के बाद यह आंकड़ा बढक़र 66.38 परसेंट हो गया।

Report by : jamshedpur@inext.co.in