-- 6.6 केवी के पुराने सिस्टम के ट्रांसफॉर्मर्स का कनवर्जन कर स्मार्ट पॉवर सप्लाई में होगा यूज

-- हटाए गए 6.6 केवी के ट्रांसफॉर्मर्स चिन्हित किए जा रहे, कनवर्जन के लिए टेंडर प्रॉसेज शुरू

KANPUR: इंटीग्रेटेड पॉवर डिस्ट्रिब्यूशन स्कीम में हटाए गए सभी पुराने 6.6 केवी सिस्टम के ट्रांसफॉर्मर्स बेकार नहीं जाएंगे। इनमें से जो ट्रांसफॉर्मर्स नए हैं, उनका कन्वर्जन 11 केवी में करके पॉवर सप्लाई में इस्तेमाल करने की केस्को ने स्कीम बनाई है। हटाए गए 6.6 ट्रांसफॉर्मर्स में नए ट्रांसफॉर्मर्स को सेलेक्ट करना केस्को ने शुरू कर दिया है। इनकी संख्या 100 के लगभग बताई जा रही है।

1000 डिस्टि्रब्यूशन ट्रांसफॉर्मर्स

आईपीडीएस के अ‌र्न्तगत केस्को ने दशकों पुराने 22 सबस्टेशनंस को 11 केवी में कर आधुनिकीकरण किया है। इनमें फूलबाग, फजलगंज, जरीबचौकी, ग्वालटोली, आरपीएच, साइकिल मार्कट, चमनगंज आदि सबस्टेशन शामिल हैं। यह सभी सबस्टेशन 6.6 केवी सिस्टम के थे, जो सिस्टम अब खत्म कर दिया गया है। इन पुराने सबस्टेशंस में 6.6 केवी के पॉवर व डिस्ट्रिब्यूशन ट्रांसफॉर्मर के अलावा ब्रेकर भी बदले गए। इसमें 1000 के लगभग डिस्ट्रिब्यूशन ट्रांसफॉर्मर्स को भी चेंज किया गया।

जो ट्रांसफॉर्मर्स नए जैसे होंगे

केस्को ने चेंज किए गए पॉवर व डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर्स में से वर्ष 2013 से पहले के 6.6 केवी ट्रांसफॉर्मर का कनवर्जन न कराने का फैसला लिया है। इसके पीछे केस्को ऑफिसर्स वजह ये बता रहे हैं कि ज्यादा पुराने ट्रांसफॉर्मर में अधिक लॉस होता है। इसी वजह से फाइनेंशियल ईयर 2013-14 से लेकर अब तक खरीदे गए 6.6 केवी सिस्टम के डिस्ट्रिब्यूशन ट्रांसफॉर्मर चिंहित किए जा रहे है। जो ट्रांसफॉर्मर्स नए व बिलकुल सही हालत में होंगे उनका कनवर्जन 11 केवी सिस्टम में करके सिटी में पॉवर सप्लाई में इस्तेमाल किया जा सकेगा है।

लाइनलॉस अधिक हो रहा

केस्को इम्प्लाइज के मुताबिक 2013 के बाद बहुत अधिक तो नहीं, लेकिन 100 के करीब 6.6 सिस्टम के डिस्ट्रिब्यूशन ट्रांसफॉर्मर्स ऐसे जरूर होंगे जिनका 11 केवी में कन्वर्ट करके इस्तेमाल हो सकेगा। केस्को ऑफिसर सीएसबी अंबेडकर ने बताया कि हर 6.6 ट्रांसफॉर्मर्स का कन्वर्जन नहीं किया जाएगा। जो 6.6 केवी ट्रांसफॉर्मर्स चिन्हित किए जा रहे हैं, उनका कनवर्जन कराए जाने के लिए टेंडर का प्रॉसेज शुरू किया जा चुका है।

'' माडर्नाइजेशन में हटाए गए पुराने 6.6 केवी डिस्ट्रिब्यूशन ट्रांसफॉर्मर्स का 11 केवी में कनवर्जन नहीं कराया जाएगा। इसमें कनवर्जन के बावजूद लाइनलॉस अधिक हो रहा है, इसी लिए सिर्फ सही हालत वाले ट्रांसफॉर्मर्स का कन्वर्जन किया जाएगा.''

सीएसबी अंबेडकर, पीआरओ केस्को