आगरा। आवास विकास सेक्टर पांच में पिछले एक महीने से गंदा व बदबूदार पानी की सप्लाई की जा रही है। इसके चलते लोग पानी का बर्तन व कपड़े तक धोने में प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। क्षेज्ञीय निवासी विनोद, दिव्यांशु, कुसुम, बेबीरानी, उर्मिला देवी, पुष्पलता आदि ने बताया बताया कि कई दिनों से गंदे पानी की आपूर्ति की जा रही है। पानी इतना गंदा है कि ऐसा लगता है जैसे कहीं सीवर की लाइन पेयजल लाइन के साथ कनेक्ट हो गई।

कब-कब की गई कंप्लेन

स्थानीय निवासी अरुण कुमार द्वारा पहली कंप्लेन 30 अगस्त को की गई। इसमें सहा। अभियंता और जलकल मुख्यालय को कंप्लेन का पत्राचार किया। उस शिकायती पत्र पर जेई विनीत चौधरी को समस्या निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। इसके बाद दोबारा 5 सितम्बर को कंप्लेन की। इस कंप्लेन पर जिम्मेदारों ने संज्ञान लेते हुए हरिदास नामक कर्मचारी को समस्या निस्तारण के लिए संदर्भित कर दिया।

मामला मेरी जानकारी में नहीं है। आप मुझे स्थान और शिकायतकर्ता का कोई कांटेक्ट दीजिए। मैं इसको दिखवाता हूं।

आरएस यादव जीएम जलकल

मेरी ज्वॉइनिंग अभी हाल में हुई है। पिछले संडे को नाले के पास पाइपलाइन लीक हो गई थी। उसे ठीक करवा दिया गया है। फिर भी पानी गंदा क्यों आ रहा है। इसकी जानकारी नहीं। दिखवाते हैं।

अनूप सूद

सहा। अभियंता जलकल