-जार्जटाउन एरिया के पन्ना लाल रोड पर घटना को अंजाम देकर भाग निकले बाइक सवार

-खबर मिलते ही पहुंची पुलिस ने बगैर देर किए चेकिंग शुरू कर दी

<-जार्जटाउन एरिया के पन्ना लाल रोड पर घटना को अंजाम देकर भाग निकले बाइक सवार

-खबर मिलते ही पहुंची पुलिस ने बगैर देर किए चेकिंग शुरू कर दी

PRAYAGRAJ: PRAYAGRAJ: एक तरफ पुलिस प्रदेश और शहर में कानून व्यवस्था बेहतर करने में जुटी है। वहीं जॉर्जटाउन स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल के सुरक्षा गार्ड की डबल बैरल गन छीन कर बदमाश भाग निकले। रविवार रात करीब दस बजे हुई घटना को सुन लोग सन्नाटे में आ गये। खबर मिलते ही पहुंची पुलिस ने बगैर देर किए चेकिंग शुरू कर दी। रात क्क् बजे तक बदमाश पकड़े नहीं जा सके थे। एसपी सिटी ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जांच के निर्देश दिये हैं।

खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे

कौशाम्बी निवासी राजकिशोर पाठक जार्जटाउन एरिया स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में गनर के रूप में सुरक्षा गार्ड है। बताते हैं कि रविवार रात करीब दस बजे वह हॉस्पिटल के पीछे स्थित डॉक्टर के घर से कुछ सामान लेकर पैदल जा रहा था। डबल बैरल गन को वह कंधे पर टांगे हुए थे। पन्ना लाल रोड पर बाइक से पहुंचे दो बदमाश पीछे से उसकी गन छीनने लगे। वह शोर मचाता इसके पहले बदमाश उसकी गन छीनकर भाग गये। खबर मिलते ही फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने गार्ड से पूछताछ की। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच के निर्देश दिये।

मामले में छानबीन की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

सुनील कुमार सिंह, इंस्पेक्टर जार्जटाउन