- विकास पर्व के लिए आज शहर में होंगे तीन राष्ट्रीय नेता

- कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से समझाएंगे जीत का गणित

- सम्मेलन में दस हजार कार्यकर्ता लेंगे भाग

Meerut: असम की जीत से गदगद बीजेपी अब यूपी फतह की तैयारी कर रही है। हाईकमान ने विकास पर्व के बहाने विधान सभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। सोमवार को शहर में बीजेपी की तीन राष्ट्रीय नेता कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं को सम्मेलन के माध्यम से केंद्र सरकार के सफलतम दो वर्षो का हवाला देंगे। इसके अलावा क्षेत्रीय नेताओं को समझाएंगे कि गांव में जाकर उन्हें किस तरह से वोट को बीजेपी की पक्ष में मोटिवेट करना है।

विकास कार्यो का गुणगान

पार्टी नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय लीडर उन्हे सरकार के द्वारा कराए गए विकास कार्यो की लिस्ट सौंपेंगे। साथ ही गांव में जाकर जनता को समझाने का तरीका बताएंगे। ताकि आने वाले विधान सभा चुनाव में जनता को पार्टी पर भरोसा हो जाए। इसके लिए कार्यकर्ता हर गांव में जाकर बूथ स्तर पर वोटों को साधने का काम करेंगे।

ये रहेंगे मौजूद

बच्चा पार्क स्थित शर्मा स्मार्क में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में केन्द्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु, केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री संजीव बालियान, राष्ट्रीय सह महामंत्री राम माधव मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा बागपत सांसद सतपाल तोमर, मेरठ सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, मेरठ के सभी विधायक आदि।

विकास पर्व के अवसर हर जिले की तरह मेरठ में भी सोमवार को तीन राष्ट्रीय नेता शहर में रहेंगे। जो कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर केन्द्र सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का तरीका कार्यकर्ताओं को बताएंगे।

-करुणेश नंदन गर्ग, महानगर अध्यक्ष भाजपा

-----------

प्रभु के स्वागत को तैयारी तेज

मेरठ। सिटी रेलवे स्टेशन पर रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु के आगमन के लिए तैयारी तेज हो गई हैं। रविवार को दिनभर कर्मचारी स्टेशन पर साफ-सफाई अभियान में लगे दिखाई दिए। साथ ही स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने सभी कर्मचारियों को ड्रेस में आने की हिदायत दी।

बॉक्स

ये रहेगा कार्यक्रम

स्पेशल ट्रेन से आगमन 11:30 बजे

ट्रेन का शुभारंभ 12:00 बजे

ऐस्कलेटर व लिफ्ट का शिलान्यास 12:30 बजे

सर्किट हाउस पहुंचेगे 1:30 बजे

पत्रकार वार्ता 2:30 बजे

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित 3:00 बजे

चैंबर्स ऑफ कामर्स में कार्यक्रम 5:00 बजे