-कल्याणपुर के बुद्धा पार्क का मामला, पुलिस ने आधा दर्जन लड़कों को उठाया

KANPUR : कल्याणपुर के बुद्धा पार्क में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने शक के आधार पर आधा दर्जन लड़कों को उठाया है। जिनसे पूछताछ में पुलिस को हत्या की कड़ी मिल गई है, लेकिन पुलिस अभी कुछ भी बोलने से बच रही है। सोर्सेज की मानें तो युवक की लव ट्रायंगल में हत्या हुई है। पुलिस को हत्यारे की लोकेशन मिल गई है। अब पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

आम राय अच्छी नहीं थी

बुद्धा पार्क में छिबरामऊ के गौरव यादव की 13 फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने गौरव के दो दोस्तों रोहित और राहुल पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। साथ ही पुलिस ने गांव में गौरव की छवि के बारे में जानकारी की तो पता चला, कि उसकी आम शोहरत अच्छी नहीं थी। उसकी संगत बिगड़ गई थी। उसके पास अचानक काफी रुपया आ गया था। पुलिस को यह भी पता चला कि उसके एक युवती से प्रेम संबंध थे। पुलिस दोनों बिन्दु पर पड़ताल कर रही है, जिसमें पुलिस को लव ट्रायंगल में हत्या के सबूत मिले हैं। हालांकि पुलिस अभी इस पर पूरी तरह भरोसा नहीं कर रही है। पुलिस ने आधा दर्जन लड़कों को भी उठाया है।