-सोशल मीडिया में सैकड़ों लोगों ने हुक्का बार के विरोध में किए कमेंट

- व्यापार मंडल ने हुक्का बार बंद न करने पर बाजार बंद करने की दी चेतावनी

बरेली: यूथ को नशे के अंधकार में झोंक रहे हुक्का बार के विरोध में पूरा शहर आ गया है। सोशल मीडिया यानि ट्विटर, फेसबुक और व्हाट्सएप पर सैकड़ों बरेलियंस ने हुक्का बार बंद करने के लिए कमेंट किए हैं। साथ ही यूथ को अवेयर करने के लिए भी कई पोस्ट किए गए हैं। जिससे यूथ सही रास्ते नशे को छोड़कर अपने करियर पर फोकस करें। वहीं पश्चिमी उप्र उद्योग व्यापार मंडल ने भी हुक्का बार के विरोध में कमर कस ली है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही शहर में चल रहे हुक्का बार को बंद नहीं किया तो वे बाजार बंद कर देंगे।

इस तरह के आ रहे कमेंट

-हुक्का बार के जरिए नशे में जो भी धकेलना चाहेगी, उसकी जगह अब जेल होगी

-बरेली शहर को उड़ता पंजाब बनने नहीं देंगे।

-युवाओं के बचाने लिए हुक्का बार पर जंग रहेगी जारी

-युवाओं का भविष्य बचाने के लिए उठेगी समाजहित को सोच

-नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करके ही अपना फर्ज निभाएंगे।

पुलिस चलवा रही हुक्का बार

शहर के व्यापारी हुक्का बार बंद करने के लिए वेडनसडे को डीआईजी राजेश पाण्डेय से मिले। उन्होंने हुक्का बार बंद करने की मांग की। साथ ही कहा कि पुलिस महीना लेकर हुक्का बार चलवा रही है। जिससे स्टूडेंट्स और टीन एजर्स में स्मोकिंग और नशे की आदत बढ़ रही है। व्यापारियों ने कहा कि अगर पुलिस और जिला प्रशासन हुक्का बार के संचालकों पर कार्रवाई नहीं करेगा तो वे बाजार बंद कर देंगे। जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।

यहां पर हुई थी छापेमारी

-20 सितंबर को डीडीपुरम के टपरी यारों का अड्डा में पकड़े गए थे कई यूथ।

-21 सितंबर को गंगाशील एरिया के ऐक्वेरियंस और प्रेमनगर के बूब्रेरी हुक्का बार में पकड़े गए नाबालिग।

-23 सितंबर को सिसिली कैफे में टीनएजर्स लगा रहे थे कश

डीजे आईनेक्स्ट ने खोली थी पोल

शहर में चोरी छिपे चल हुक्का बार पर दैनिक जागरण आईनेक्स्ट की टीम ने 21 सितंबर को स्टिंग किया था। इस दौरान कई हुक्का बार ज्यादा रुपए देकर हुक्का पार्टी का ठेका ले रहे थे। उनका कहना था कि सख्ती चल रही है, लेकिन वे मैनेज कर लेंगे। वहीं इसी दिन सिसिली कैफे में कई टीनएजर्स कश लगा रहे थे जिस पर टीम ने पुलिस और एफएसडीए की टीम ने छापेमारी की थी। और लाइसेंस सीज किया था।

यह बोले व्यापारी

पुलिस को पता है कि हुक्का बार कहां चलता है। मगर पुलिस हुक्का बार संचालकों पर कार्रवाई नहीं करती है। अब हम इसका विरोध करेंगे।

-रामकृष्ण शुक्ला, व्यापारी नेता

हम व्यापारी शहर को उड़ता पंजाब नहीं बनने नहीं देंगे। अगर पुलिस एक्शन नहीं लेती है तो हम बाजार बंद कर देंगे।

-विष्णु शुक्ला, व्यापारी

सभी इंस्पेक्टर को निर्देशित किया जा चुका है। किसी भी हाल में हुक्का बार चलने नहीं चाहिए। सभी हुक्का बार को सील करने का आदेश दे दिया गया है।

-राजेश पाण्डेय, डीआईजी