कुछ वक्त पहले ही बनी थीं नन
सोफिया हयात को ग्लैमर की दुनिया छोड़ कर नन का चोला धारण किए हुए ज्यादा वक्त नहीं गुजरा है। अब उनका एक वीडियो देखकर एक बार फिर से आप हैरत में पड़ जाएंगे की आखिर सोफिया को हो क्या गया है। इस वीडियो में वो अलग-अलग लिबास में कई रूप में नजर आ रही हैं। नन से लेकर भारतीय लुक और फिर एकदम बोल्ड लुक में उनका ये अंदाज चौंकाने वाला है। इस वीडियो सोफिया कह रही है 'नमस्ते, मैं गाया सोफिया हूं।' यही बात उन्होंने कैप्शन के तौर पर लिखी भी है,'नमस्ते मैं गाया सोफिया हूं। आप सोचते हैं। आप जानते हैं। मैं कौन हूं। यह सच्चाई है।'

नन सोफिया हयात का हॉट वीडियो सामने आया

हमेशा से कंट्रोवर्सी में रही हैं सोफिया
हमेशा से विवादों में रही सोफिया का ये कौन सा रूप है ये तो वही जानें। सोफिया ने इसी साल मई में बताया था कि वो नन बन गई हैं। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने दावा किया था कि वो रातोंरात नन नहीं बनी हैं, बल्कि रिलेशनशिप में प्रताड़ित होने के कारण उन्होंने ऐसा कदम उठाया है। इससे पहले सोफिया एक रियल्टी शो में भाग लेते वक्त भी आपने को कंटेस्टेंट के साथ झगड़े के चलते विवाद में आ गयी थीं। उनके चलते उनके साथी प्रतिभागी को शो के बीच में गिरफ्तार भी होना पड़ा था।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk