कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Solar And Lunar Eclipse In October 2023 : अक्टूबर का महीना त्योहारों व उत्सवों से भरा हुआ है। सिर्फ त्योहार ही नहीं इस महीने में दो महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाएं भी घटेंगी। जी हां इस साल अक्टूबर में सूर्य ग्रहण व चंद्र ग्रहण दोनों ही पड़ने वाले हैं। 14 अक्टूबर को एक वलयाकार सूर्य ग्रहण और 28 अक्टूबर को आंशिक चंद्र ग्रहण पड़ने वाला है। सूर्य ग्रहण में चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है, जबकि चंद्र ग्रहण में पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच से गुजरती है। हालांकि प्राचीन काल से कई लोग ग्रहणों से डरते रहे हैं और सोचते हैं कि यह आने वाली बुरी चीजों का संकेत है, जैसे कि युद्ध, भुखमरी, आदि। वहीं आधुनिक ज्योतिषी ग्रहण को विकास के अवसर के रूप में देखते हैं। ज्योतिष में ग्रहण को एक बहुत ही महत्वपूर्ण घटना के रूप में देखा जाता है।

सूर्य व चंद्र ग्रहण का समय
ग्रहण अक्सर साल में चार से छह बार होते हैं। इस बार 14 अक्टूबर 2023 को सूर्य ग्रहण लगेगा। इस दाैरान यह रिंग आफ फायर पश्चिमी गोलार्ध में लाखों आकाशदर्शियों को दिखाई देगा। ज्योतिषाें के मुताबिक सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर (नई दिल्ली) रात्रि 11:29 बजे शुरू होगा व रात्रि 11:34 पर समाप्त होगा। चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर (नई दिल्ली) रात्रि 11:31 बजे शुरू होगा व 29 अक्टूबर (नई दिल्ली) 3:36 पूर्वाह्न समाप्त होगा।

इन जगहों पर दिखेगा ग्रहण
14 अक्टूबर का वलयाकार सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। हालांकि दुनिया में कहीं से भी, स्काईवॉचर्स वलयाकार ग्रहण को ऑनलाइन और मुफ्त में देख सकते हैं क्योंकि नासा इसे अपने यूट्यूब चैनल पर लाइव-स्ट्रीम करेगा। वहीं चंद्र ग्रहण दुनिया भर में देखा जाएगा। जहां भी चंद्रमा क्षितिज के ऊपर है, यानी कि एशिया, रूस, अफ्रीका, अमेरिका, यूरोप, अंटार्कटिका और ओशिनिया में दिखेगा। नई दिल्ली से दक्षिण-पश्चिमी आकाश में दिखाई देगा।

डिस्‍क्‍लेमर
इस स्‍टोरी में दी गई जानकारी/कंटेंट/संख्‍या की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। तमाम माध्यमों/ज्योतिषी/पंचांग/धर्मग्रंथों से लेकर ये जानकारियां यहां दी गई हैं। हमारा उद्देश्य केवल जरूरी सूचना देना है, उसका इस्‍तेमाल कैसे करना है, यह फैसला यूजर्स अपने विवेक से करें क्‍योंकि उसके उपयोग की पूरी जिम्‍मेदार यूजर्स पर ही रहेगी।

National News inextlive from India News Desk