पं राजीव शर्मा (ज्योतिषाचार्य)। Solar Eclipse 2022 : कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि दिन मंगलवार को खंडग्रास ग्रस्तास्त सूर्यग्रहण है। इसलिए ग्रहण के कारण इस बार दिनांक 25 अक्टूबर 2022 को गोवर्धन पूजा नहीं होगी। इसके साथ ही अन्न कूट उत्सव इस बार 26 अक्टूबर 2022,बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन ही गोवर्धन पूजा होगी। यह खण्डग्रास सूर्य ग्रहण लगभग सम्पूर्ण भारतवर्ष में ग्रस्तास्त खण्ड ग्रहण के रूप में दिखाई देगा अर्थात भारत में ग्रहण के मोक्ष(समाप्ति) होने से पहले ही सूर्यास्त हो जाएगा।

ग्रहण प्रारम्भ : अपराह्न 2:15 बज़े
ग्रहण मध्य (परम ग्रास):अपराह्न 4:30 बज़े
ग्रहण समाप्त : सांय 6:32 बज़े
(ग्रहण का ग्रासमान :0-861, ग्रहण अवधि :4 घंटे 03 मिनट

बरेली एवं आसपास के शहरों में ग्रहण समय का विवरण
ग्रहण प्रारम्भ समय : सांय 4:31 बज़े
ग्रहण मध्य :-
सूर्यास्त (मोक्ष) : सांय 5:31 बज़े
ग्रास मान :--------: 0.531
ग्रहण का सूतक: इस ग्रहण का सूतक 25 अक्टूबर 2022, मंगलवार के सूर्योदय से पहले रात्रि 2:29 बजे से प्रारम्भ हो जागेगा। दिनांक 25 अक्टूबर 2022 को सभी देव स्थानों के पट बंद हो जाएंगे।

पर्वकाल
यह ग्रहण सम्पूर्ण भारत में ग्रस्तास्त होगा, इसलिए ग्रहण का पर्वकाल सूर्यास्त के साथ ही समाप्त हो जागेगा। कार्तिक अमावस तथा मंगलवार (भौमवती) अमावस को सूर्य ग्रहण घटित होने से इस दिन तीर्थस्नान,दान, तर्पण, श्राद्ध आदि का विशेष अनंत महातम्य होगा।