-प्रशासन का दावा बीस लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

-आज उमड़ेगा रेला, शुरू हो जाएगा कल्पवास

संगम की रेती पर एक महीने तक आबाद रहने वाले माघ मेले का आगाज गुरुवार को हो गया। मकर संक्रांति की तिथि परिवर्तन के चलते यह स्नान पर्व शुक्रवार को भी मनाया जाएगा। प्रशासन का अनुमान है कि इस दिन ज्यादा श्रद्धालु संगम तट पहुंचेंगे।

ड्रोन नहीं उतरा मैदान में

माघ मेले की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन ने ड्रेान के सहारे निगरानी का फैसला लिया था। लेकिन, पहले दिन यह दिखा नहीं। वैसे प्रशासन का दावा है कि पहले दिन बीस लाख से अधिक लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। इसमें महिलाओं और पुरुष के साथ बच्चे भी शामिल थे। तड़के से ही पुलिस चौकन्नी थी। घाटों के किनारे रात से ही चहल-पहल शुरू हो गई थी।

पुण्य की डुबकी के साथ