features@inext.co.in
KANPUR: जब, प्रियंका ने लास्ट मोमेंट पर सलमान की एक मूवी में काम करने से मना कर दिया था। सलमान ने प्रियंका को लेकर कहा, 'उन्हें मूवी की स्क्रिप्ट पसंद आई थी जिसके बाद वह इसे करने के लिए तैयार हुई थीं। हालांकि, उन्होंने शादी को पहले चुना। जब प्रियंका को उनके करियर की सबसे बड़ी मूवी मिली, तब उन्होंने इसे छोड़ दिया और शादी कर ली। लोग आमतौर पर ऐसी मूवीज के लिए अपने पति तक को छोड़ देते हैं।

पसंद नहीं आया कमेंट
सोना को शायद सलमान की ये बातें ठीक नहीं लगीं। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर प्रियंका को सपोर्ट करते हुए सलमान पर कमेंट किया, 'क्योंकि प्रियंका चोपड़ा को लाइफ में बेहतर चीजें करनी हैं, असली आदमी के साथ हैंगआउट करना है और सबसे जरूरी, अपनी जर्नी से लड़कियों को इंस्पायर करना है।



भंसाली से जरूर होंगे झगड़े
वहीं दूसरी तरफ, इन सब बातों से अलग सलमान खान करीब 20 सालों के बाद संजय लीला भंसाली के साथ इंशाअल्लाह मूवी में काम करने वाले हैं। इस मूवी में उनकी जोड़ी पहली बार आलिया भट्ट के साथ जमेगी। हाल ही में जब सलमान से भंसाली की इस मूवी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मूवी और इस फिल्ममेकर को लेकर कहा, 'यह प्रोजेक्ट काफी मजेदार होगा और इसमें बहुत सारे झगड़े होंगे क्योंकि संजय और मेरे बीच का बॉन्ड कुछ ऐसा ही है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk