नई दिल्ली (आईएएनएस)। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड गोवर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के जबरदस्त फैन हैं। गोवर का मानना है कि,दादा एक बेहतर प्रशासक हैं। अगर वो आईसीसी अध्यक्ष बन जाएं तो इसमें कोई हैरानी नहीं होगी। ग्लोफैंस नाम के ट्विटर हैंडल पर क्रिकेट फैंस के साथ एक विशेष बातचीत में गोवर ने कहा कि गांगुली के पास सभी गुण हैं जो एक अच्छे प्रशासक में आवश्यक हैं। यही वजह है कि आज वह दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख हैं। पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी ने कहा, "मैं आपको सौरव के बारे में क्या बता सकता हूं? मैंने उसके काफी बात की है और वह स्पष्ट रूप से एक बहुत अच्छा खिलाड़ी था। इसका सबूत उसके रिकॉर्ड हैं।'

बीसीसीआई को संभालना आसान नहीं

गोवर ने दादा की तारीफ में आगे कहा, 'एक चीज जो मैंने पिछले कुछ वर्षों में सीखी है, वह यह है कि अगर आप बीसीसीआई जैसी संस्था को चला रहे हैं तो आपको कई और चीजों की जरूरत होती है। उनकी जैसी प्रतिष्ठा होना एक बहुत अच्छी शुरुआत है, लेकिन आपको एक बहुत ही विनम्र राजनीतिज्ञ होने की जरूरत है। आपको एक लाख अलग-अलग चीजों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।' इंग्लैंड के पूर्व शीर्ष- ऑर्डर बल्लेबाज ने आगे कहा, 'निश्चित रूप से आपको एक ऐसे खेल के लिए जिम्मेदार होने की ज़रूरत है। यहां करोड़ों फैंस क्रिकेट को फॉलो करते हैं इसलिए यह वास्तव में एक अद्भुत बात है।'

आईसीसी प्रमुख बन सकते हैं

इंग्लैंड के कप्तान रहे गोवर को लगता है कि संभावना अधिक है कि गांगुली एक दिन खुद को आईसीसी में पाएंगे। गोवर ने कहा, "मुझे लगता है कि वह एक बहुत, बहुत अच्छे आदमी हैं और उनके अंदर राजनीतिक कौशल हैं। उसके पास सही दृष्टिकोण है और चीजों को एक साथ रख सकता है और अच्छा काम करेगा। और यदि आप भविष्य में बीसीसीआई प्रमुख के रूप में अच्छा काम करते हैं, तो कौन जानता है? आगे वह किस पोजीशन पर होंगे।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk