जानलेवा है यह पिच

साउथ अफ्रीका के जोहांसबर्ग में खेला जा रहा तीसरा टेस्ट काफी खतरनाक हो चुका है। पहले ही दिन से गेंद की हरकत देख अंदाजा लग गया था कि यह पिच खेलने लायक नहीं है। अब जब तीन पारियां खत्म हो गईं उसके बाद चौथी पारी में बैटिंग करना तो और मुश्किल हो गया। कौन सी गेंद कब और कहां से उछल जाए, किसी को नहीं पता। भारत ही नहीं अफ्रीकी बल्लेबाज भी चोटिल हो चुके हैं। शुक्रवार को जब बुमराह की एक गेंद सीधे एल्गर के सिर पर लगी उसके बाद स्िथति बिल्कुल बिगड़ गई। अंपायरों ने बल्लेबाजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खेल उसी समय रोक दिया।

Phillip Hughes - 2014

ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी को मैच के दौरान सर पर बाउंसर लगा, बॉल लगने के बाद वह गिर गए और बेहोशी की हालात में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दो दिन बाद वो दुनिया को अलविदा कह गए।

'खतरनाक खेल' में बदल गया जोहांसबर्ग टेस्ट,10 क्रिकेटर जिनकी मैदान पर खेलते-खेलते चली गई जान

Darryn Randall - 2013

अफ्रीका का ये खिलाड़ी अपने घरेलू मैच में एक पुल शॉट खेल रहा था कि बॉल चूक कर उनके सीने पर लगी। उनको अस्पताल के लिए ले जाया गया, मगर ये खिलाड़ी भी अस्पताल जाते हुए रास्ते में ही दुनिया से चले गए।

'खतरनाक खेल' में बदल गया जोहांसबर्ग टेस्ट,10 क्रिकेटर जिनकी मैदान पर खेलते-खेलते चली गई जान

zulfiqar bhatti - 2013

घरेलू मैदान पर खेलते हुए पाकिस्तान के इस खिलाड़ी को छाती पर एक बाउंसर लगा, जिसके बाद वे वहीं बेहोश हो गए। उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां वे मैच को बीच में छोड़ कर ही ज़िंदगी से हार गए।

'खतरनाक खेल' में बदल गया जोहांसबर्ग टेस्ट,10 क्रिकेटर जिनकी मैदान पर खेलते-खेलते चली गई जान

Richard Beaumont - 2012

इंग्लैंड के इस फास्ट बॉलर को मैदान पर ही खेलते हुये हार्ट अटैक हुआ और वह वहीं गिर गए। उनको तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पिछले दो दशक में सबसे धीमा खेलने वाले बल्लेबाज बने पुजारा, पहला रन बनाने के लिए खेली इतनी गेंद

'खतरनाक खेल' में बदल गया जोहांसबर्ग टेस्ट,10 क्रिकेटर जिनकी मैदान पर खेलते-खेलते चली गई जान

Wasim Raja - 2006

पाकिस्तान का यह खिलाड़ी भी एक सीरीज के दौरान होटल के कमरे में मृत पाया गया था।

'खतरनाक खेल' में बदल गया जोहांसबर्ग टेस्ट,10 क्रिकेटर जिनकी मैदान पर खेलते-खेलते चली गई जान

Raman Lamba - 1998

रमन लांबा प्वाइंट पर फिल्डिंग कर रहे थे कि बैट्स मैन ने जैसे ही शॉट खेला बॉल सीधा रमन के सर पर लगी, जिसके बाद वह बेहोश हो गए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां रमन लांबा हमेशा के लिए मैदन और दुनिया छोड़ गए। मगर उसके बाद से प्वाइंट पर हेलमेट लगाने के लिए अनुमति मिल गई।

Ind vs SA : कोहली की कप्तानी में शर्मनाक रिकॉर्ड, जोहांसबर्ग में पहली बार इतने कम स्कोर पर हुए ऑलआउट

'खतरनाक खेल' में बदल गया जोहांसबर्ग टेस्ट,10 क्रिकेटर जिनकी मैदान पर खेलते-खेलते चली गई जान

Ian Folley - 1993

इस इंग्लिश क्रिकेट खिलाड़ी की भी घरेलू मैच खेलते ही मौत हो गई थी।

'खतरनाक खेल' में बदल गया जोहांसबर्ग टेस्ट,10 क्रिकेटर जिनकी मैदान पर खेलते-खेलते चली गई जान

Wilf Slack - 1989

इंग्लैंड का यह खिलाड़ी 34 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह गया। स्लैक की मौत भी मैदान पर ही हुई थी।

'खतरनाक खेल' में बदल गया जोहांसबर्ग टेस्ट,10 क्रिकेटर जिनकी मैदान पर खेलते-खेलते चली गई जान

Abdul Aziz - 1959

17 साल का ये पाकिस्तानी खिलाड़ी पाकिस्तानी ट्रॉफी “क़ायदे आज़म” का फाइनल खेल रहा था कि एक बॉल इनके सीने पर आकर लगी और वह बॉल इनकी आखिरी बॉल साबित हुई। बॉल लगने के बाद ये वहीं गिर गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने इन्हें मृत घोषित कर दिया।

Ind vs SA : जोहांसबर्ग टेस्ट मैच में बन सकते हैं ये चाहे-अनचाहे रिकॉर्ड

'खतरनाक खेल' में बदल गया जोहांसबर्ग टेस्ट,10 क्रिकेटर जिनकी मैदान पर खेलते-खेलते चली गई जान

Andy Ducat - 1942

इंग्लैंड के एंडी एक क्रिकेटर और फुटबॉलर थे। इस खिलाड़ी को अपने घरेलू मैदान लॉर्ड्स पर अचानक खेलते हुए हार्ट अटैक आ गया था। इससे पहले की कोई कुछ कर पाता इन्होनें दम तोड़ दिया।

'खतरनाक खेल' में बदल गया जोहांसबर्ग टेस्ट,10 क्रिकेटर जिनकी मैदान पर खेलते-खेलते चली गई जान

Cricket News inextlive from Cricket News Desk