सीएम का निष्कासन वापस होने से समर्थकों का गुस्सा शांत

ALLAHABAD: शुक्रवार को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव द्वारा सीएम अखिलेश यादव को पार्टी से निष्कासित किए जाने से जहां सपाईयों का गुस्सा भड़क उठा था। सीएम समर्थकों ने धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। शनिवार को दिन में भी शिवपाल यादव व अमर सिंह का पुतला दहन कर निष्कासन रद्द करने की मांग की। वहीं दोपहर बाद निलंबन वापस होने की सूचना मिलते ही सपाईयों का गुस्सा शांत हो गया और आक्रोश का माहौल अचानक जश्न में बदल गया। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह और सीएम अखिलेश यादव के बीच समझौता होने से सपा कार्यकर्ताओं ने जहां राहत की सांस ली, वहीं इलाहाबाद के तीन विधानसभा सीटों पर अपनी-अपनी दावेदारी कर रहे छह प्रत्याशियों के दिल की धड़कन बढ़ गई।

अब नई लिस्ट से उम्मीद

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और सीएम अखिलेश यादव में विवाद इसलिए बढ़ा था क्योंकि सीएम ने नेता जी द्वारा जारी की गई 325 प्रत्याशियों की लिस्ट के बाद 225 प्रत्याशियों की अपनी लिस्ट जारी कर दिया था। जिसे विवाद का मुख्य कारण माना गया। शनिवार को पिता-पुत्र में समझौता होने के बाद दोनों द्वारा जारी की गई लिस्ट को ही कैंसिल कर दिया गया। रविवार को पार्टी के अधिवेशन में नई लिस्ट जारी का निर्णय लिया गया। जिसके बाद टिकट की दावेदारी कर चुके नेताओं, विधायकों के दिल की धड़कन तेज हो गई।

शहर उत्तरी से लड़ेंगे लल्लन राय या संदीप यादव

नेता जी 325 प्रत्याशियों की लिस्ट में शहर उत्तरी से लल्लन राय को प्रत्याशी बनाया गया था। वहीं सीएम ने संदीप यादव को मैदान में उतारने का निर्णय लिया था। इसी तरह शहर पश्चिमी से सपा सुप्रीमो ने ज्योति यादव का नाम फाइनल किया, वहीं सीएम ने ऋचा सिंह का नाम लिस्ट में शामिल किया था। इसी तरह मेजा विधानसभा सीट से सपा सुप्रीमो की लिस्ट में पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक कुमार सिंह का नाम शामिल किया गया। वहीं सीएम ने मेजा के सिटिंग विधायक गामा पांडेय पर ही भरोसा जताया था। नेता जी और सीएम का आशीर्वाद मिलने के बाद सभी छह प्रत्याशी चुनाव की तैयारी में लग गए थे। लेकिन अब रविवार को फाइनल होगा।

सीएम की लिस्ट में घोषित प्रत्याशी

1. मेजा विधानसभा- सिटिंग विधायक गिरिश चंद्र पांडेय उर्फ गामा पांडेय

2. शहर पश्चिमी- ऋचा सिंह, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, इलाहाबाद विश्वविद्यालय

3. शहर उत्तरी- संदीप यादव

सपा सुप्रीमो के लिस्ट में घोषित प्रत्याशी-

सीएम की लिस्ट में घोषित प्रत्याशी

1. मेजा विधानसभा- अशोक कुमार सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख मांडा

2. शहर पश्चिमी- ज्योति यादव

3. शहर उत्तरी- लल्लन राय