सपा नेता संदीप यादव समेत 11 नामजद, सौ पर लगा गुण्डा एक्ट

सीजीएम कोर्ट में घुसकर किया हंगामा, जमानत खारिज

ALLAHABAD: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ गुरुवार को सिविल लाइंस में तोड़फोड़ करने वाले सपा नेताओं और उनके समर्थकों ने शुक्रवार को दिन में कोर्ट कैंपस में गदर काटा। वकीलों से हाथा पाई की नौबत आ गई। इस दौरान फायरिंग की अफवाह उड़ी तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए 11 सपा कार्यकर्ताओं को सीजीएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेशी के दौरान कार्यकर्ताओं ने सीमाएं लांघते हुए जमकर बवाल काटा। उनकी पुलिस और वकीलों से हाथापाई की नौबत आ गई। हंगामा देखते हुए कुछ देर के लिए कोर्ट के दरवाजे को बंद कर दिया गया। बाद में कोर्ट ने संदीप यादव समेत सभी 11 लोगों की जमानत खारिज करते हुए जेल भेजने का आदेश दिया। बता दें कि सिविल लाइंस पुलिस ने इस मामले में 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 11 नामजद थे।