कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। 20 जुलाई से फीफा विमेंस वर्ल्ड कप का आगाज हो रहा है। वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रहीं टीमें इन दिनों फ्रेंडली मैच से अपनी तैयारियों को परख रही हैं। शुक्रवार को हुए फ्रेंडली मैच में स्पेन ने वियतनाम पर 9-0 से बड़ी जीत दर्ज की। वहीं इटली, ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस की टीमों ने भी अपने-अपने मुकाबले जीते।

दूसरे हाफ में 7 गोल

वियतनाम की विमेंस टीम के खिलाफ स्पेन ने अच्छी शुरुआत की और मैच के 7वें मिनट में ही बढ़त बना ली। 12वें मिनट में टीम ने एक और गोल किया और स्कोर 2-0 हो गया। दूसरे हाफ में स्पेन ने 2-0 की बढ़त के साथ ही प्रवेश किया। दूसरे हाफ में स्पेन ने आक्रामक रुख अपनाया और एक के बाद एक 7 गोल दागे। स्पेन की ओर से हरमोसो, सालमा और गोंजालेज रोड्रिगेज ने दो-दो गोल किए।

न्यूजीलैंड हारा, ऑस्ट्रेलिया जीता

इटली और न्यूजीलैंड के बीच हुए मुकाबले में 23वें मिनट में इटली की वालेंटिना ने गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। इसके बाद दोनों टीमों की ओर से कोई गोल न हो सका और ये गोल विजयी गोल रहा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम का सामना फ्रांस से हुआ। ऑस्ट्रेलिया की मेरी फोलर से रासो के असिस्ट पर मैच के 66वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 से जीत दिलाई।

रूस और जापान भी जीते

रूस और जापान की टीमों ने भी अपने-अपने मुकाबले जीते। रूस का सामना ईरान से हुआ। रूस ने ये मुकाबला 4-0 से जीता। वहीं, जापान का सामना पनामा से हुआ। पनामा मैच में एक भी गोल नहीं दाग सका। जबकि जापान की महिला की टीम ने पांच गोल किए।