-80 लोगों की समर्पित टीम पर है अहम जिम्मेदारी

-वर्कशॉप के दूसरे दिन दिग्गजों ने दिए टिप्स

DEHRADUN : कांग्रेस के दो दिवसीय जिला स्तरीय ट्रेनिंग वर्कशॉप का वेडनसडे को समापन हो गया। पार्टी के सीनियर लीडर्स द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण टिप्स के बाद अब 80 लोगों की टीम राज्य के अलग-अलग हिस्से में जाएगी। सभी को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यो के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता शिल्पी अरोड़ा ने वर्कशॉप में दी गई जानकारी मिशन-यूके भ् को सफल बनाने में अहम सिद्ध होगी।

सीनियर्स ने दिए टिप्स

वर्कशॉप के दूसरे दिन के पहले सत्र में वरिष्ठ पार्टी लीडर और विधायक नवप्रभात ने नए भूमि अधिग्रहण कानून के बारीकियों की जानकारी दी। साथ ही इस कानून का उत्तराखंड में क्या लाभ मिलेगा पर भी चर्चा की गई। इसके बाद वर्कशॉप की संयोजक शिल्पी अरोड़ा ने मीडिया मैनेजमेंट और प्रचार-प्रसार पर पूरी जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा विभिन्न माध्यमों के जरिए सरकार के डेवलपमेंट को जनता के बीच पहुंचाया जा सकता है। इस तरह राहुल गांधी, मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य द्वारा दिए गए संदेश भी गांव-गांव तक पहुंचेगा। वर्कशॉप के दूसरे दिन वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना ने कांग्रेस के इतिहास पर जानकारी दी। इनके साथ मीडिया कॉर्डिनेटर राजीव जैन, पार्टी नेता जसबीर रावत, मनोरमा शर्मा डोबरियाल ने भी विचार व्यक्त किए।