निशुल्क सेवा दे रहे  

जी हां अमेरिका के नार्थ कैरोलिना में रहने वाले 37 वर्षीय मैट स्टोन आज बेहद खुश हैं। उन्हें खुशी हैं कि आज पूरी दुनिया में उनके 100 बच्चे हैं। आई.टी.  सैक्टर में काम करने वाले मैट का कहना है कि आज वह एक स्पर्म डोनर के रूप में लोगों की मदद कर रहे हैं। बड़ी संख्या में आज कपल्स और सिंगल मदर्स को अपना स्पर्म फ्री में देते हैं। इस निशुल्क सेवा के लिए लोग मैट स्टोन से उनके सोशल नेटवर्किंग साइट पर संपर्क करते हैं। हालांकि कुछ लोग इसमें अपनी पहचान बताते हैं और कुछ लोग छुपा जाते हैं, लेकिन मैट एलर्ट रहते हैं कि उनके स्पर्म का गलत यूज न होने पाए।

4 साल पहले शुरू

इसके लिए वह स्पर्म देने से पहले वह संबंधित कपल से उसकी आय और संपत्ति आदि पूछ लेते हैं। इस सेवा को 4 साल पहले उन्होंने शुरू किया था। आज वह हर हफ्ते करीब 8 लोगों की मदद करते हैं। वह कहते हैं कि 70 से अधिक बच्चों को तो वह व्यक्तिगत तौर पर जानते हैं। समय-समय पर उन्हें ट्रैक भी करते हैं। वहीं मैट के इस काम से उनके परिवार वाले भी खुश हैं। वह तारीफ करते हैं कि मैट अपनी सबसे कीमती चीज से लोगों की मदद कर रहे हैं।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk