जिला स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता में विवेक कुमार को भी मिली तिहरी सफलता

prayagraj@inext.co.in

इलाहाबाद जिमखाना क्लब में आयोजित जिला स्तरीय टेनिस टूर्नामेंट के बालिका वर्ग में शताक्षिका और बालक वर्ग में विवेक कुमार का दबदबा रखा। शताक्षिका ने तीन कैटेगिरी में प्रतिभाग किया और तीनो में विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। विवेक कुमार को दो वर्गो में विजेता घोषित किया। खास बात यह रही कि दोनों वर्गो में विवेक के सामने एक ही खिलाड़ी था। चीफ गेस्ट डॉ सीमा सिंह राणा (अधीक्षक, चंद्रशेखर आजाद पार्क), स्पेशल गेस्ट डॉ शबी अहमद (एचओडी, सर्जरी डिपार्टमेंट, मेडिकल कॉलेज), डॉ उमेश राणा ने खिलाडि़यों को पुरस्कृत किया।

एकतरफा रहा फानइल मुकाबला

लगभग सभी वर्गो में फाइनल मुकाबला एकतरफा रहा। मिनी कैटेगिरी में उद्भव सरोज ने राइन सिन्हा को 7-3 से पराजित किया। बालिका अंडर 12 में शताक्षिका सहायने सुहाना केसरवानी को 7-3 से पराजित किया। उन्होंने अंडर 14 में अलीशा वैथनी को 7-2 से हराया। अंडर 14 युगल में शताक्षिका और अलीशा की जोड़ी ने अवनी सिंह और सुहाना की जोड़ी को 7-3 से पराजित किया। बालक अंडर 10 में ऋषि यादव, अंडर 12 में

ईशान सिंह राणा, मानस मिश्रा, अंडर 14 और 16 में विवेक कुमार को जीत मिली। बालक अंडर 12 युगल में यश पटेल और ऋषि यादव और बालक अंडर 16 युगल में विवेक कुमार और विवेक चंद्रा की जोड़ी ने सफलता हासिल की।

टूर्नामेंट में सेंट जोसेफ स्कूल एंड कॉलेज, खेलगांव पब्लिक स्कूल, अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, इलाहाबाद जिमखाना क्लब, रेलगांव स्पो‌र्ट्स काम्प्लेक्स के खिलाडि़यों ने भाग लिया। आयोजक सैफ इकबाल ने अतिथियों, खिलाडि़यों और उनके अभिभावकों का वेलकम किया। रेफरी असद इकबाल, कोच मोहम्मद फराज, बृजेश कुमार मौजूद रहे।