कोलंबो (राॅयटर्स)। पब्लिक सिक्योरिटी मंत्री सरथ वीरसेकेरा ने एक न्यूज कांफ्रेंस में कहा कि उन्होंने शुक्रवार को कैबिनेट की मंजूरी के लिए एक कानून पर हस्ताक्षर किए हैं। इस नियम के तहत राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम महिलाए अब अपने चेहरे को पूरी तरह ढक नहीं सकेंगी। उन्होंने कहा, 'पहले मुस्लिम लड़कियां और महिलाएं अपना चेहरा बुर्के से पूरी तरह ढकती थीं। हाल ही में यह धार्मिक उग्रवाद के तौर पर सामने आया है। जाहिर तौर पर हम इस पर प्रतिबंध लगा रहे हैं।'
2019 के दौरान बुर्का पहनने पर अस्थाई तौर पर लगी थी रोक
इस्लामिक आतंकियों द्वारा चर्च में विस्फोट के बाद बौद्ध बहुमत वाले राष्ट्र में 2019 के दौरान बुर्का पहनने पर अस्थाई तौर पर रोक लगाई गई थी। इस्लामिक आतंकियों द्वारा चर्च के हमले में 250 से अधिक लोग मारे गए थे। बाद में उस वर्ष गोताबाया राजपक्षे राष्ट्रपति चुने गए। डिफेंस सेक्रेटरी के तौर पर उन्हें देश के उत्तरी हिस्से में चरमपंथियों के खिलाफ दशकों लंबा अभियान चलाने के लिए जाना जाता है। राजपक्षे पर युद्ध के दौरान मानवाधिकारों के हनन के बड़े पैमाने पर आरोप भी लगे।

International News inextlive from World News Desk