श्री राम-जानकी विवाह पंचमी के अवसर पर रामजानकी मठ से निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

VARANASI

श्रीराम जानकी विवाह पंचमी महोत्सव के अवसर पर रविवार को रामजानकी मठ ट्रस्ट की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। अस्सी स्थित मठ से महंत राजकुमार दास के सानिध्य में शोभायात्रा निकली। शोभयात्रा में गाजे बाजे के साथ हाथी घोड़े बग्घी व रथ पर फूलों से सुसज्जित पालकी में भगवान राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न के स्वरूप में विराजमान चल रहे थे। भक्तों का रेला शोभयात्रा में भजन-कीर्तन करते मगन दिख रहा था। शोभायात्रा लंका, संकटमोचन, मानस मंदिर, दुर्गाकुंड रविन्दुपूरी होते पुन: मठ पंहुची। यहां भी बारात का स्वागत मां जानकी वधु पक्ष के सत्य नारायण झुनझुनवाला एवं अंजू झुनझुनवाला, विमल शाह व नेहा शाह ने किया। इस अवसर पर काशी के अनेक संत समाज के भक्तजन उपस्थित थे। द्वार चार के बाद मठ में श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव प्रारंभ हुआ। विवाह के पूर्व जयमाला लावा परछन व विवाह की अन्य रस्में निभायी गयी। महिलाओं ने मंगल गीत गाये। शोभायात्रा में सतुआ बाबा संत संतोष दास, एडवाकेट सीएल पाण्डेय, किशन जालान, अखिलेश खेमका, आदि उपस्थित थे।

संकट मोचन मंदिर में नवान्ह पाठ शुरू

राम जानकी महोत्सव के अवसर पर संकटमोचन मंदिर में सुबह क्क्क् भूदेवों का साविधि पूजन मंदिर के महंत विश्वम्भर नाथ मिश्र ने किया। इस अवसर पर श्रीराम चरित मानस के नौ दिवसीय नवान्ह पाठ यज्ञ का आरंभ विद्वान आचार्य पं राधाकांत ओझा के आचार्यत्व में भूदेवों द्वारा किया गया।