PATNA: सशस्त्र सीमा बल के जवान अब सुरक्षा के साथ-साथ लोगों की जान भी बचाएंगे। रक्तदान कर लोगों की जान बचाने का बड़ा संकल्प लिया गया है। इसके लिए समय-समय पर ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाया जाता है जिसमें अफसरों से लेकर जवान तक रक्तदान में बड़ी भूमिका निभाते हैं।

शुक्रवार को सीमांत मुख्यालय पटना में रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें एसएसबी के महानिरीक्षक संजय कुमार के साथ उप महानिरीक्षक सुधीर कुमार वर्मा, कार्यवाहक कमांडेंट सुशील कुमार मौर्य, द्वितीय कमान अधिकारी चिकित्सा डॉ विवेक कुमार, उप कमांडेंट डॉ अनिल कुमार के साथ अधिक संख्या में अफसरों और जवानों ने रक्त दान

किया है। कार्यक्रम में लोगों को जागरुक करने का भी प्रयास किया गया है। आईजी संजय कुमार ने कहा एसएसबी सीमा पर सुरक्षा के साथ-साथ लोगों को अवेयर करने के साथ साथ रक्तदान कर लोगों की जान बचाने का प्रयास कर रही है।