-टॉपर्स में पांच छात्राएं भी शामिल, दो रहे गैरहाजिर

संस्कृत यूनिवर्सिटी के 36वें कन्वोकेशन में शुक्रवार को 33 टॉपर्स को 56 मेडल प्रदान किया गया। इसमें 53 स्वर्ण, दो रजत व एक कांस्य पदक शामिल है। पांच छात्राओं ने भी पदक पर कब्जा जमाया है। वही सर्वाधिक आठ मेडल दर्शन के लेखनाथ पौडयाल को (सात गोल्ड व एक रजत पदक) मिला है।

इन्हें मिला मेडल

चार-चार पदक नव्य व्याकरण में राहुल शुक्ला व कृष्ण यजुर्वेद में अभिषेक कुमार दुबे

तीन-तीन पदक :साहित्य में रामरेश तिवारी, रामानुज वेदांत में रूद्र नारायण दास व धर्मशास्त्र में जोशी किशन

दो-दो पदक वेदांत में राधा वल्लभ दास, आगम में विनीता शुक्ला, शांकर वेदांत में राम सिंह, जैन दर्शन में अमित कुमार, आयुर्वेद में दिलीप कुमार उपाध्याय

एक-एक पदक :

शुक्ल यजुर्वेद में योगेश कुमार तिवारी, अथर्ववेद मनीष कुमार द्विवेदी, वेद में राघव दास, ज्योतिष में रंजीत कुमार तिवारी, पुराणेतिहास में शारदा अधिकारी, प्राचीन राजशास्त्र अर्थशास्त्र में निरंजन देव पांडेय, प्राचीन न्याय वैशेषिक में नागराज एम, बौद्ध दर्शन में हिमांशु शेखर मिश्र, पालि में डेनी कपूर, प्राकृत एवं जैनागम में उमेश कुमार मिश्र, संस्कृत विद्या में विक्रांत तिवारी, भाषा विज्ञान में नेहा चौबे, साहित्य में सैलेजा, फलित ज्योतिष में राजन चौबे, साहित्य में अक्षोभ्य अच्चुत, शिक्षाशास्त्र में भाग्यश्री, फलित ज्योतिष हिंदी राज किशोर तिवारी, शास्त्री के साहित्य विज्ञान में रितेश कुमार मिश्र, प्रथमा में माधव शर्मा, संस्कृत प्रमाणपत्रीय में विजय जंगम (कांस्य पदक) साहित्य में रोहित सिंह (रजत पदक) व शिक्षाचार्य में आरजू मौर्या।

रहे गैरहाजिर

उत्तर मध्यमा के अंकित प्रकाश सिंह व पूर्व मध्यमा के विपिन कुमार सिंह।