- तीन में से दो कंपनियों ने दिया प्रजेंटेशन

- शहर के तीनों जोन कंपनियों को देने पर होगा विचार

मेरठ। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर शुक्रवार को मोहर लग गई। झांसी से आई दो कंपनियों ने अपना प्रोजेंटेशन दिया। नगर निगम ने दोनों कंपनियों से अनुबंध करने के लिए कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि एक कंपनी प्रेजेंटेशन देने के लिए नहीं पहुंची।

हर घर को मिलेंगे दो डस्टबिन

नगर निगम दो लाख घरों में पांच जून को चार लाख डस्टबिन का वितरण करेगा। इसके अलावा उसी दिन से शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली योजना के तहत लोगों को कुछ जेब ढीली करनी पड़ेगी।

इन कंपनियों से किया अनुबंध

नगर निगम में महापौर हरिकांत अहलूवालिया और नगरायुक्त डीकेएस कुशवाह ने शुक्रवार को नगर निगम स्थित सभागार में एक बैठक निगम अधिकारियों के साथ की। इसमें डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली दो कंपनियों सोसाइटी फॉर एजुकेशन वेलफेयर फॉर ऑल तथा अर्वा एसोसिएट्स ने प्रजेंटशन दिया। जिसमें ये तय किया गया कि 80 वार्डो की जिम्मेदारी इन दोनों कंपनियों को दिए जाने पर रजामंदी हो गई। इस दौरान एक्सईएन मोहनुददीन, लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ। कुंवर सेन आदि मौजूद रहे।