- जिला अस्पताल कैंपस में कर्मचारियों की गेट मीटिंग

- पुरानी पेंशन बहाली के लिए लड़ाई लड़ रहे कर्मचारी

द्दह्रक्त्रन्य॥क्कक्त्र : लंबित मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों ने आंदोलन छेड़ दिया है। ट्यूज्डे दोपहर सीएमओ ऑफिस के सामने प्रदर्शन करके अस्पताल कर्मचारियों ने अपनी आवाज बुलंद की। मांगे पूरी न होने पर 23 जुलाई को कर्मचारियों का हुजूम लखनऊ और दिल्ली में प्रदर्शन करेगा। इसके लिए रोजाना गेट मीटिंग करके कर्मचारी रणनीति बनाते हैं। रोजाना हर सरकारी विभाग में लंच ऑवर में पहुंचकर परिषद के कर्मचारी आवाज बुलंद करते हैं। ट्यूज्डे को जिला अस्पताल में गेट मीटिंग की अध्यक्षता फार्मासिस्ट बीडी चौधरी, संचालन डीके सिंह ने किया।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगे

- पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाए

- केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर राज्य कर्मचारियों को भत्ता दिया जाए

- संविदा कर्मचारियों को जल्द से जल्द रेग्युलर किया जाए

- संविदा पर कर्मचारियों की भर्ती पूरी तरह से बंद की जाए

- किसी भी पद पर कर्मचारियों की रेग्लुयर भर्ती के आवेदन निकाले जाएं

- वेतन में प्रोन्नत वेतनमान दिया जाए

मांगों को पूरी करने के लिए राज्य कर्मचारी आंदोलन चला रहे हैं। मांगे न पूरी होने सरकार को आइना दिखाया जाएगा।

डीके सिंह, फार्मासिस्ट