नई दिल्ली (एएनआई)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की एक भव्य ग्रेनाइट प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रधानमंत्री ने आज एक ट्वीट में कहा ऐसे समय में जब पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ग्रेनाइट से बनी उनकी भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित की जाएगी। यह उनके प्रति भारत के ऋणी होने का प्रतीक होगा।

नेताजी की जयंती पर होलोग्राम प्रतिमा का होगा अनावरण

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनकी एक होलोग्राम प्रतिमा उसी स्थान पर मौजूद रहेगी। मैं 23 जनवरी को नेताजी की जयंती पर होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करूंगा। इस वर्ष से, गणतंत्र दिवस समारोह 23 जनवरी से शुरू होगा। आधिकारिक सूत्रों ने जानकारी दी है कि नेताजी की प्रतिमा का आयाम 28 फीट ऊंचा और 6 फीट चौड़ा होगा।

अमर जवान ज्योति को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक लाै से मिलाया जा रहा

इंडिया गेट पर जलने वाली अमर जवान ज्योति को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में बगल के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (NWM) लौ के साथ मिला जा रहा है। गणतंत्र दिवस देश में प्रतिवर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। वहीं अमर जवान ज्योति का अपना इतिहास है। यह चंदवा के पीछे इंडिया गेट परिसर में 40 एकड़ में फैला हुआ है और भारत की सुरक्षा के लिए युद्धों के दौरान शहीद हुए सैनिकों को समर्पित है।

National News inextlive from India News Desk