आई इम्पैक्ट

- सोशल मीडिया पर लोगों ने दी है तीखी प्रतिक्रिया, डीएम से सख्त कार्रवाई की मांग

- विकास भवन के समाज कल्याण विभाग में महिलाओं से अभद्रता पर आक्रोशित हुए लोग

BAREILLY:

विधवा पेंशन देने के नाम पर महिलाओं के शोषण की कोशिश पर दैनिक जागरण आईनेक्स्ट की ब्रेकिंग न्यूज पर शहर भर में सनसनी मच गई है। लोग तीखी प्रतिक्रिया देकर आरोपी कर्मचारी व अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। तमाम लोगों ने डीएम से इस मामले में संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, डीएम और सीडीओ ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के आदेश ि1दए हैं।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

ट्विटर- शिकायत को सीएम और पीएम को कार्रवाई के लिए ट्वीट कर दिया है। सीएम से कहा है कि उनकी सरकार को विकास भवन में अधिकारी पलीता लगा रहे हैं। विधवा पेंशन देने के लिए महिलाओं के साथ अश्लीलता की जा रही है। वहीं, अन्य पेंशन योजनाओं में खूब खेल हो रहा है।

सोनू अंसारी

एफबी- यह काफी गंभीर इश्यू है। इस मामले पर जिलाधिकारी को सख्त एक्शन लेना चाहिए।

निशांत कुमार

एफबी- आखिर हमारे समाज में जगजननी को कब सम्मान मिलेगा। कब तक उनकी इज्जत को सरे आम उछाला जाएगा। जो लोग महिलाओं की इज्जत को इज्जत नहीं समझते, ऐसे लोगों पर डीएम साहब को सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। सरकारी कार्यालय में यह घटना बेहद शर्मनाक है।

अनिल कुमार श्रीवास्तव

एफबी - महिलाओं की इज्जत करना भी अब क्या सरकार को सिखाना होगा? यह दूषित मानसिकता है ऐसे कर्मचारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। क्योंकि अगर ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी तो और भी ऐसी मानसिकता वाले कर्मचारी यह सब करना शुरू कर देंगे।

रजनेश सक्सेना

एफबी - शेम ऑन फ्यूचर ऑफ इंडिया। सभी जिम्मेदारों को इस मामले में सख्त से सख्त एक्शन लेना चाहिए। क्योंकि यह बेहद ही सीरियस मामला है। महिलाओं को हमारे देश में मां के सामान स्थान दिया जाता है। फिर भी यह कुछ बुरी मानसिकता वाले ऐसे पवित्र स्थान को खत्म कर रहे हैं। क्या वो अपने घर की महिलाओं के बारे में भी ऐसा ही कुछ सोचते हैं? ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

साहुल वाष्र्णेय

एफबी - ऐसी मानसिकता वाले लोगों के खिलाफ आलाधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। जिसमें आने वाले समय में किसी और को ऐसी समस्या का सामना न करना पड़े।

दिवाकर सक्सेना

व्हाट्सएप- विकास भवन में भ्रष्टाचार व्याप्त है। महिलाओं के साथ ऐसा बर्ताव हो रहा है, जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। ऐसे कर्मचारी और अधिकारी को तत्काल सस्पेंड कर जांच बिठा देनी चाहिए। दोषी पाए जाने पर उन्हें जेल भेज दिया जाए तो कहीं जाकर ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को सबक मिलेगा। सीडीओ को कार्रवाई करनी चाहिए।

शुभम शर्मा

व्हाट्सएप- दर्दनाक खबर है। एक तो महिलाओं का सुहाग भगवान ने छीन लिया और अब कर्मचारी उसे शाम को बुला रहे हैं। कर्मचारियों के साथ या उनके परिवार में किसी के साथ ऐसा हो और कोई सरकारी कर्मचारी उन्हें शाम को बुलाए तब? इन पर तो कार्रवाई होनी ही चाहिए।

पंकज पाठक

वर्जन डीएम

महिलाओं की शिकायत मिली है। सीडीओ को जांच करने के लिए कहा गया है। दोषी पाए जाने पर संबंधित आरोपी कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

आर विक्रम सिंह, डीएम