-गढ़वाल व कुमाऊं के इलाकों में बर्फबारी व बारिश से जन-जीवन प्रभावित

-कई इलाकों के पावर, पानी की सप्लाई प्रभावित, हाईवे व संपर्क मार्ग भी ब्लॉक

-पहाड़ों में बर्फबारी व बारिश से मैदानी इलाके भी ठंड की ठिठुरन से प्रभावित

DEHRADUN : जबरदस्त बर्फबारी, बारिश व ओलावृष्टि के कारण उत्तराखंड में ठिठुरन भरी शीतलहर जारी है। मंडे को भी राज्य के कुछ हिस्सों में बर्फबारी व अधिकांश इलाकों में बारिश रही। दोपहर में मौसम ने करवट बदलते हुए धूप के दर्शन दिलाए। लेकिन फिर बर्फीली सर्द हवाएं जारी रहीं। नतीजतन, टेंप्रेचर में गिरावट दर्ज की गई है। गढ़वाल मंडल के बद्रीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री नेशनल हाईवे के अलावा कई संपर्क मार्ग बर्फबारी के कारण ब्लॉक हो गए। वहीं कुमाऊं मंडल में थल-मुनस्यारी के अलावा कई मार्ग बंद होने के समाचार हैं। देहरादून में सुबह हल्की बदली छाई रहने के साथ ही दिनभर शहर में धूप रही।

आज मौसम साफ रहने के आसार

राज्य मौसम केंद्र के निदेशक डा.आनंद शर्मा के मुताबिक ट्यूजडे को राज्य के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहेगा। लेकिन उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ जनपदों के हाई एल्टीट्यूड वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी व बारिश की संभावना है। मैदानी इलाके कोहरे की जद में रह सकते हैं। मिनिमम टेंप्रेचर में फ् से ब् डिग्री की गिरावट आ सकती है। जानकारी के अनुसार मुक्तेश्वर में मिनिमम टेंप्रेचर -ख् दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

ऊंचाई वाले इलाकों में रिकॉर्ड तोड़ बर्फबारी

दरअसल, फ्राइडे शाम को मौसम ने अचानक करवट बदली और राज्य में सैटरडे से लेकर मंडे सुबह तक राज्यभर में बारिश व बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। समाचारों के अनुसार गढ़वाल में चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के अलावा हेमकुंड, जोशीमठ, औली, धनोल्टी, कद्दूखाल, नागटिब्बा, प्रतापनगर, देवलसारी, त्याड़ा, नागदेव, मांडाखाल, उल्खागढ़ी, चौबट्टा, खिर्सू, भरसार, दीवा, टकनौर, नाल्ड, कठूड़, उपला टकनौर, पुरोला, मोरी, रैथल, ग्वालदम, देवाल, औली व चमोमी जिले के सीमांतवर्ती गांवों व चोटियों में संडे सुबह तक बर्फबारी जारी रही।

बदले मौसम से जन-जीवन अस्त-व्यस्त

कड़ाके की ठंड से चमोली जिले के कर्णप्रयाग में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। कुमाऊं मंडल में सरोवरनगरी नैनीताल में माल रोड में एक व्यक्ति की डेड बॉडी मिली। वहीं कुमाऊं के ही लोहाघाट में पंचेश्वर रोड़ पर गंगनौला के पास एक व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई।

कई सड़कें हो गई बंद

बर्फबारी व बारिश से बदरीनाथ-ग्वालदम नेशनल हाईवे, कर्णप्रयाग-गैरसैण मार्ग, गंगोत्री हाईवे, थल-मुनस्यारी मार्ग बाधित होने के समाचार हैं। ऐसे ही मूलभूत सुविधाओं पर भी असर पड़ा है। केदारनाथ व चमोली जिले के डेढ़ दर्जन गांवों बिजली गुल होने के समाचार हैं। हल्द्वानी में जगह-जगह विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त बताई गई हैं।

मसूरी-धनौल्टी मार्ग पर पर्यटकों का तांता

सुरकुंडा की पहाडि़यों पर भी संडे रात से मंडे सुबह तक जबरदस्त बर्फबारी रही। पहाडि़यों पर बर्फ की सफेद चादर नजर आने लगी। पर्यटकों ने बर्फबारी का पूरा आनंद लिया। लंढौर कंटोनमेंट के लाल टिब्बा, आईटीएम व चार दुकान क्षेत्र में संडे को हल्का हिमपात हुआ, लेकिन सवेरे पर्यटकों के वहां पहुंचने से पहले ही बर्फ पिघल गई। नागटिब्बा पहाड़ी पर भी अच्छा हिमपात हुआ।