-नरेंद्र मोहन सेतु पर हुआ हादसा, क्रिसमस की प्रेयर करने दोस्त के घर जा रहे थे

-रेलिंग सेबाइक टकराने पर दोनों दोस्त पुल से नीचे गिरे, एक की मौत दूसरा कोमा में

KANPUR :

थर्सडे को रफ्तार के रोमांच ने बाइक सवार एक नौजवान को मौत की नींद सुला दिया, वहीं उसके साथ बैठे दूसरे नौजवान को कोमा में पहुंचा दिया। हादसे के वक्त दोनों नौजवान अपने दोस्त के घर पर क्रिसमस की प्रेयर करने के लिए जा रहे थे। नरेंद्र मोहन सेतु पर तेज रफ्तार बाइक डिसबैलेंस हुई तो बाइक चला रहे नौजवान ने डिसब्रेक का यूज कर लिया, जिससे बाइक का पिछला पहिया उछल गया और दोनों नौजवान पुल से नीचे रोड पर गिरे। इसमें एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा कोमा में है। इस दर्दनाक हादसे की वजह से कुछ पल पहले जिनके घरों में क्रिसमस सेलिब्रेशन की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां पर मातम का साया फैल गया।

प्रेयर करने दोस्त के घर जा रहे थे

शास्त्रीनगर में काली मठिया के पास रहने वाले कृपा शंकर शुक्ला के परिवार में पत्नी आशा, बेटा अनुराग और अभिनव (ख्फ्) थे, जिसमें अनुराग जॉब करता है, जबकि अभिनव रूरा स्थित एक कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था। उसकी काकादेव निवासी सुरेश शर्मा के बेटे शिखर (ख्0) और हैलट कैम्पस निवासी रोमित बटलर से दोस्ती थी। अभिनव और शिखर ख्ब् दिसंबर की रात को रोमित के घर पर क्रिसमस पार्टी में गए थे। उन लोगों ने देर रात तक वहां मस्ती की। वे सुबह बाइक से घर पहुंच गए और फ्रेश होकर दोबारा रोमित के घर जाने के लिए घर से निकले। शिखर बाइक चला रहा था, जबकि अभिनव बाइक में पीछे बैठा था। जल्दी पहुंचने के लिए शिखर हाईस्पीड में बाइक चला रहा था। वो मेडिकल कॉलेज के सामने नरेंद्र मोहन सेतु पुल पर पहुंचा तो उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। शिखर ने बाइक को संभालने के लिए डिस्क ब्रेक लगा दिया, जिससे बाइक और अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। बाइक इतनी तेज स्पीड में थी कि रेलिंग से टकराते ही दोनों करीब दो फिट ऊपर उछलकर रेलिंग पार करते हुए पुल के नीचे गिर गए। जिसमें शिखर तो गोल चौराहे के पार्क के अंदर और अभिनव रोड पर गिर गया।

राहगीरों का दिल दहल गया

जिस तरह से शिखर और अभिनव पुल से नीचे गिरे, उसे देखकर राहगीर समेत अन्य वाहन सवारों का दिल दहल गया। वे उनकी मदद के लिए भागकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अभिनव दम तोड़ चुका था। वहीं, शिखर गंभीर रूप से घायल होने के साथ कोमा में चला गया। कुछ लोगों ने पुलिस को और घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दी।

हर धर्म के पर्व को मनाता था

अभिनव के ममेरे भाई के मुताबिक वो हर पर्व को मनाता था फिर चाहे वो ईद हो या दीपावली। वो सभी धर्मो का सम्मान करता था। उसको रोमित के साथ चर्च में आयोजित प्रार्थना में शामिल होना था। जिसके लिए वो शिखर के साथ उसके घर जा रहा था। इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गया।

जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है शिखर

हादसे में घायल शिखर को परिजनों ने प्राइवेट नर्सिग होम में एडमिट कराया है। जहां वो जिन्दगी के लिए संघर्ष कर रहा है। सिर पर गहरी चोट लगने से वो कोमा में चला गया है। उसको आईसीयू में रखा गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि उसके होश आने तक कुछ नहीं कहा जा सकता है।

एकलौता बेटा है

शिखर के पिता सुरेश शर्मा की आटा चक्की है। शिखर उनका एकलौता लड़का है। बीबीए कर रहे शिखर की एक बहन डॉली है। शिखर हादसे में घायल होने से घरवालों को गहरा सदमा पहुंचा है।